एमपी की 21 पेटी शराब के साथ रायपुर में दो तस्कर गिरफ्तार

एमपी की 21 पेटी शराब के साथ रायपुर में दो तस्कर गिरफ्तार



रायपुर:- पुलिस ने मध्यप्रदेश की शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। अवैध नशे का कारोबार करने वाले दो आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। कबीर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस को सूचना मिली थी, कि आरोपित बीट कार में अवैध रूप से शराब ले कर आने वाला है, सूचना पर भइया तालाब के पास आरोपितों को पकड़ लिया गया।
पूछताछ करने पर अपना नाम जीतू चौहान निवासी मठपुरैना रायपुर बताया। आरोपित के कब्जे से पांच पेटी में 250 नग देसी शराब जब्त
की गई है। वहीं उसके साथी बसंत बघेल से 16 पेटी में कुल 800 नग शराब जब्त की गई। इस प्रकार कुल 21 पेटी में 1050 पौवा शराब जब्त कर आरोपितों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आजाद चौक सीएसपी मयंक गुर्जर ने बताया कि आरोपितों के बारे में सूचना मिली थी। आरोपित जीतू चौहान को पकड़ा गया। इसके बाद उससे पूछताछ की गई तो उसने बसंत बघेल को पकड़वाया। आरोपित कहां शराब खपाने की फिराक में थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *