प्रदेश मुस्लिम समाज कल्याण सोसायटी की आह्वान पर रायपुर मुस्लिम समाज के बीच से एकत्र की गई राशि बिरनपुर के जरूरतमंदो तक मदद पहुंचाया गया

बेमेतरा जिले के अंतर्गत आनेवाले ग्राम बिरनपुर में विगत दिनों घटित घटना के संबंध में रायपुर से एक टीम बीरनपुर का दौरा कर विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए कुछ ज़रूरत मंद लोगो को मदद पहुंचाया जिसमे राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा, प्रदेश मुस्लिम समाज कल्याण सोसायटी, अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग व सहयोगी संगठनों के जिम्मेदारान, वकील शाकिर कुरैशी, एजाज़ कुरैशी, हाजी अलीम रजा, अफ़रोज़ ख़्वाजा, हाजी अज़ीम खान,अब्दुल कादिर एवं मोहम्मद हसन ने दौरा किया तथा जेल में बंद सभी आरोपीगण से जेल में ही मुलाकात किया गया साथ ही गाँव में प्रभावितों से मुलाकात कर जरूरत मंदो तक कुछ मदद पहुंचाया गया ।


आपको बता दे की गाँव वालों के कहे अनुसार विगत दिनों बच्चों में मामूली विवाद के चलते बिरनपुर गांव में एक बड़े धार्मिक विवाद का रूप ले लिया था जिसके दौरान एक कि मृत्यु हो गई थी जिसमे गांव के ही एक पक्ष के 11 लोगो की गिरफ्तारी की गई थी साथ ही विवाद के अन्य दिन दूसरे पक्ष से एक पिता पुत्र की मृत्यु हो गई व इस घटना के पश्चात बिरनपुर के आस पास के गांव में भी तनाव की स्तिथि निर्मित हो गई थी । शासन के द्वारा पूरे गांव में पुलिस बल की तैनाती करते हुए बाहरी व्यक्तियो के आने जाने पर रोक लगाते हुए बेरिकेड्स लगा दिया गया था जो कि आज दिनाक तक लगे हुए है ।
घटना को काफी दिन गुजर जाने एवं माहौल के शांत होने के बाद आज रायपुर से एक टीम गांव पहुच कर वहां के कुछ स्थानीय लोगो से मुलाकात कर वास्तविकता को जानने व समझने का प्रयास किया । शासन प्रशासन की तारीफ करते हुए बताया गया कि अब स्तिथि धीरे धीरे सामान्य होती जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *