*भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष पर निकली सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा,,,, प,राजीव अवस्थी*
रायपुर – भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष पर सभी ब्राह्मण समाज के द्वारा दिनांक 23,4 ,2023 को भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ,छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज, गौड़ ब्राह्मण समाज, एवं अन्य ब्राह्मण समाजों के द्वारा भव्य शोभा यात्रा आयोजित की गई थी जिसमें सर्व ब्राह्मण समाज प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा के नेतृत्व में महा शोभायात्रा निकाली गई जिसमें मुख्य रूप से पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प, अरुण शुक्ला, प,राघवेंद्र मिश्रा, प,सुरेश मिश्रा एवं अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश संयोजक प,राजीव अवस्थी, अंजय शुक्ला प्रदेश संयोजक बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ ,एवं कार्यसमिति सदस्य भा जा,पा, शशिकांत तिवारी सर्व ब्राहमण समाज केदुर्ग से एवम हजारों लोगों की तादाद में यह शोभायात्रा निकाली गई। अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश संयोजक राजीव अवस्थी ने विस्तार से बताते हुए कहा कि यह शोभायात्रा बूढ़ा तालाब धरना स्थल से प्रारंभ होकर कोतवाली चौक, जय स्तंभ चौक ,शारदा चौक, आजाद चौक कंकाली पारा चौक होते हुए वापस बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर समाप्त हुआ। भगवान परशुराम शोभायात्रा में जगह-जगह पुष्पों से वर्षा की गई कोतवाली चौक पर उत्तर के विधायक कुलदीप जुनेजा के द्वारा पुष्पों की वर्षा की गई। साथ ही साथ रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय जो कि कर्नाटक चुनाव में होने के बाद इस शोभायात्रा में अपने प्रतिनिधि विमल गुप्ता के हाथों जगह-जगह उनके द्वारा स्वागत किया गया। रायपुर के महापौर एजाज ढेबर भी भगवान परशुराम की शोभायात्रा में शामिल हुए एवं भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।

