दंतेवाड़ा जिले मे दिन बुधवार को स्थान ब्लॉक कटेकल्याण पंचायत बडे बेडमा मंझार पारा मे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ब्रांच का गठन किया

अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से

असीम पाल कि रिपोर्ट

दंतेवाड़ा जिले मे दिन बुधवार को स्थान ब्लॉक कटेकल्याण पंचायत बडे बेडमा मंझार पारा मे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ब्रांच का गठन किया

आज दिनांक 19 अप्रेल 2023 दिन समय 1.00 बजे बुधवार को स्थान ब्लाक कटेकल्याण पंचायत बड़े बेड़मा मंझार पारा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ब्रांच का गठन सिनियर कामरेड़ पुर्व सरपंच हुंगा सोरी जी कि अध्यक्षता में किया गया है साथ ही अखिल भारतीय नौजवान सभा का भी गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का ब्रांच सचिव कामरेड़ कोषा मण्डावी, सहायक सचिव नवीन सोरी, कोषाध्यक्ष कामरेड़ शंकर कुंजाम एवं कार्यकारणी सदस्यों का भी नाम चयन कर ज़िम्मेदारी देते हुए पार्टी सदस्याता बढ़ाने, संगठीत रह कर संगठन को मजबुत करने, पार्टी के प्रति ईमानदारी के साथ सब को साथ लेकर काम करने का जिम्मेदारी दिया गया l साथ ही अखिल भारतीय नौजवान सभा का भी गठन किया गया। जिसमें संरक्षक कामरेड़ लाला राम सोरी, अध्यक्ष कामरेड़ लितेन्द्र कुंजाम, उपाध्यक्ष कामरेड़ बलदेव सोरी, सचिव कामरेड़ नन्दा सोरी, सहायक सचिव कामरेड़ शुरेन्द्र सोरी, एवं कार्यकरणी सदस्यों का भी चयन किया गया I आज के बैठक में प्रमुख साथी सिनियर कामरेड़ पुर्व सरपंच हुंगा सोरी जी, पुर्व जिला सचिव कामरेड़ चमन कुंजाम जी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला सचिव कामरेड़ भीमसेन भण्डावी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला सहायक सचिव बाहिलोचन श्रीवास्तव, नौजवान सभा जिला अध्यक्ष कामरेड़ जितेन्द्र सोरी, नौजवान सभा जिला सचिव रामलाल नेगी, धन्नु राम सोरी, राहुल सोरी, हितेन्द्र कुंडानी, अनिल सोरी एवं पाटी के कार्यकर्ता महिला साथी अन्य उपस्थित रहे ।
भांसी से असीम पालब्यूरो चीफ दंतेवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *