नवा रायपुर प्रभावित किसानों के आंदोलन पर महत्वपूर्ण निर्णय! माँगो पर निर्णय हेतु मंत्रिमंडलीय समिति एवं किसान समिति का जल्द बैठक

✨नवा रायपुर प्रभावित किसानों के आंदोलन पर महत्वपूर्ण निर्णय !✨ माँगो पर निर्णय हेतु मंत्रिमंडलीय समिति एवं किसान समिति का जल्द बैठक ! ✨ बैठक की निर्णय तय करेगी आंदोलन का स्वरूप।
नया रायपुर – 14 अप्रैल को नई राजधानी प्रभावित किसान ,क़याबांधा किसान पंडाल में एकत्रित हुए 14 अप्रैल ऐतिहासिक दिन बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जी के जन्म दिवश पर पूजा पाठ कर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कार्यों को याद किया बाबा साहब ने देश के वंचित शोषित पीड़ित समाज को मुख्य धारा में लाने के ऐतिहासिक नेक कार्य बाबा साहब किया एवं समतामूलक समाज की बुनियाद एवं नींव रखते हुए देश को भारतीय संविधान के रूप में भारत के प्रत्येक नागरिक को क़ानूनी एवं मौलिक अधिकार दिया। आज जन्म दिन के पुनीत अवसर पर उसको श्रद्धा सुमन याद किया नई राजधानी के किसान अपने हक़ अधिकार के लिये संघर्षरत है। बाबा साहब का पूरा जीवन संघर्ष में बिता एवं लोगो के हक़ अधिकार एवं भलाई के लिये आजीवन संघर्ष प्रयत्न में गुजरा इसलिए उनके जन्म दिवश को अधिकार दिवश के रूप में मनाते हुये उनके संघर्ष से प्रेरणा लेकर हक़ अधिकार के लिये संकल्प लिया। मीडिया प्रभारी श्री परमानंद जांगड़े ने विज्ञप्ती जारी कर किसान आंदोलन पर प्रेस नोट जारी कर जानकारी दिया। नई राजधानी के किसान शासन प्रशासन के वादाख़िलाफी के ख़िलाफ़ पुनः आंदोलन की तैयारी में है। किसान शासन प्रशासन से 15 साल से अपने हक़ अधिकार के लिये आंदोलन कर रही है। जिसमें पूर्वर्ती भाजपा सरकार तथा वर्तमान कांग्रेश सरकार किसानो के माँग को पूरा करने का आश्वासन सहमति दिये है। उन्हीं माँग को धरातल में पूरी करने को लेकर अड़े है। कोई नई माँग नहीं कर रहे है। वृहद् आंदोलन के शंखनाद से पूर्व सरकार एवं किसान प्रतिनिधि के बीच बैठक की सहमति बना है। माँगो पर आवश्यक निर्णय के आसार है। शासन ने 7सूत्रीय माँग को पुरा करने का भरोसा दिया था किंतु आश्वासन एवं सहमति के बाद भी धरातल पर माँग को पूरा कराने के लिये समिति पदाधिकारी किसान एकजुट होकर अपने हक़ अधिकार के लिये लामबंद हो गये है। जिसमें मंत्री मण्डल उपसमिति के साथ 16 – 17 अप्रैल-2023 को नवा रायपुर प्रभावित किसान प्रतिनिधि मण्डल का निर्णायक बैठक होने की जानकारी अध्यक्ष रूपन चंद्राकर ने दिया जिस पर समिति के पदाधिकारीयो ने सामूहिक निर्णय लिया की मंत्री शिवकुमार डहरिया जी द्वारा आश्वासन दिया गया है कि मंत्रिमंडल समिति के साथ बैठक कर न्याय संगत निर्णय लेने का भरोसा प्रभावित किसानों को दिया है। जिसका नई राजधानी किसान संघ ने स्वागत करते हुए निर्णय की प्रतीक्षा का आग्रह किसानो से की है। जिस पर प्रभावित किसान आगामी बैठक तिथि का इंतजार करते हुए निर्णायक व धरातल पर किसान हित फैसला का स्वागत किया सार्थक पहल पर किसान फ़ैसले का स्वागत करेगी मीठा आश्वासन देकर टाल मटोल किये जाने पर ही आंदोलन की जायेगी। संघ अपनी तैयारी जारी रखेगी *इसीलिए नवा रायपुर में प्रभावितों द्वारा गांव गांव में बैठक का दौर एवं बड़े आन्दोलन की तैयारी जारी शुरू रहेगा।* श्री जांगड़े ने आंदोलन के संदर्भ में जानकारी दी है की आंदोलन की ✨तिथि तय किया गया आगामी 17अप्रैल-2023 को शासन प्रशासन को ज्ञापन अल्टीमेटम पत्र सौंपा जायेगा। ✨बैठक में निर्णय लिया गया -👇बड़े आन्दोलन की तिथि 25 अप्रैल-2023 का दिन तय किया गया है।✨नवा रायपुर को 72 घण्टों के लिए कर्फ्यू (बंद ) रखने का प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें कन्ट्रक्शन का काम समस्त , रोड रास्ता बंद रखा जाएगा (स्कूल एवं इमरजेंसी सुविधा ) को छोड़कर व्यवसायिक गतिविधिया को भी बंद रखने नवा रायपुर के आगमन के सभी रास्तों पर ग्रामीणों द्वारा बंद किया जावेगा सभी ग्रामीण एकत्र होकर रोड में धरणा देने का निर्णय लिया गया आगे आंदोलन को लेकर समस्त रूट प्लानिंग समिति तय कर जानकारी सार्वजनिक करेगी। आज बैठक में अध्यक्ष श्री रूपन चंद्राकर श्री लक्ष्मी नारायण चंद्राकर श्री परमानंद जांगड़े श्री ललित यादव श्री गिरधर पटेल श्री फ़ुलेश बारले श्री आनंद साहू श्री गुड्डू सिंग श्री श्री खेलावन बंजारे श्री लुकेश्वर साहू आदि सैकडो किसान पदाधिकारी एवं किसान बैठक में सम्मिलित रहे।
🙏 🙏नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति नया रायपुर। मीडिया प्रभारी परमानंद जांगड़े मो 7000938054

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *