एनटीपीसी मे मियावाकी पद्धति से वृहद पौधारोपण का हुआ शुभारंभ

अयान न्यूज मनीष पाल पाल की रिपोर्ट एनटीपीसी मे मियावाकी पद्धति से वृहद पौधारोपण का हुआ शुभारंभ। बिलासपुर एनटीपीसी पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रतिबद्ध है,इसके संरक्षण हेतु उपाय किए जाते है। इनमे एक प्रमुख उपाय है वृहद पौधारोपण करना। इसी क्रम मे एनटीपीसी सीपत द्वारा छग का वन विकास निगम लिमिटेड कोटा परियोजना मंडल छग के सहयोग से वृहद पौधारोपण किया गया । परियोजना प्रमुख एन श्रीनिवास, कार्यकारी निदेशक परियोजना सीपत, व रामनाथपुजारी मुख्य महाप्रबंधक प्रचालन अनुसरण द्वारा डीएम प्लांट परिसर मे मियावाकी पद्धति से पौधारोपण का शुरूआत किया गया। यह एक जापानी तकनीक है जो कम जगह पर उपलब्ध होने पर छोटे झाडियो के जंगल लगाये जा सकते है।इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियो द्वारा 250 पौधारोपण किया गया। इस वित्तीय वर्ष 50000 पौधे लगाने का लक्ष्य है,जिसमे लगभग 7000 लगाये जा चुके है। इनमे 23000 पौधे छग वन विकास निगम के सहयोग से रोपित करने हेतु कार्य आदेश जारी किया जा चुका है। इस प्रकार ग्राम भिलमी मे बाकी 32000 हजार पौधे छग वन विकास निगम लिमिटेड के साथ मिलकर रोपित किए जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *