अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र मे हो रहे श्रीमद भागवत महापुराण मे शामिल हुए छाया विधायक एवं कृषि उपज मंडी समिति बिलासपुर अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामो मे आयोजित श्रीमद भागवत महापुराण कथा एवं श्री अखंड नवधा रामायण समारोह मे शामिल हुए क्षेत्रीय छाया विधायक एवं कृषि उपज मंडी समिति बिलासपुर अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ग्राम पत्थरगढ़ी मे यादव परिवार के द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत महापुराण कथा मे शामिल होकर ब्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त किये व उपस्थित जनो को सम्बोधित करते हुए श्रीमद भागवत भगवान एवं श्री कृष्णचंद्र महाराज की जयघोष करवाते हुए बोले श्रीमद भागवत कथा मे भगवान श्रीकृष्णचंद्र जी अपने व्यांगमय रूप मे सातों दिन ब्यासपीठ मे उपस्थित रहते है, जब हम सातो दिन पूरे श्रद्धा के साथ पूजन परायण करते है तब भगवान श्रीकृष्णचंद्र को अपने सामने पाते है, इसे मैने अपने घर मे श्रीमद भागवत कथा का आयोजन करवाने पर महसूस किया, भागवत कथा का आयोजन हिन्दु धर्म मे सबसे बड़ा आयोजन होता है इसमे जन्म से बाल्यवस्था, विवाह, भक्ति और मोक्ष की कथा का श्रवण हम करते है कहते हुए इस आयोजन हेतु यादव परिवार को बधाई दिये।
बिल्हा विधानसभा क्षेत्र मे हो रहे श्रीमद भागवत महापुराण मे शामिल हुए छाया विधायक एवं कृषि उपज मंडी समिति बिलासपुर अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला।
श्रीअखंड नवधा रामायण मे ग्राम जरेली व पेंड्रीडीह मे आरती मे शामिल होकर उपस्थित ग्रामवासियो को बधाई देते हुए बोले हर साल मै अखंड नवधा रामायण मे शामिल होता हु आप सभी बड़े प्रेम भाव से श्रीरामचरित मानस कथा का श्रवण करते है बहुत अच्छा लगता है जब भक्ति भाव मे लीन लोगो से मिलता हु तो कहते हुए बोले रामायण महकाव्य मे प्रभु श्रीरामचंद्र जी मनुष्य जीवन धारण कर हम सभी को एक आदर्श जीवन जिने की शिक्षा दिये है, कैसे हम एक आज्ञाकारी पुत्र, बड़े भाई, पति, राजा, सेवक बन सकते है, श्रीरामचंद्र जी का जीवन बहुत हि साधारण रहा, 14 वर्ष का वनवास का आदेश मिलते हि पुत्रधर्म निभाने निकल पड़े, रास्ते मे जो मिलते गये सभी को आदर्श जीवन जिने व अपने रिश्तो के प्रति ईमानदार रहने की गुण सिखाते गये, शुरु से लेकर अंत तक रावण को समझाते रहे कभी क्रोधित रूप नही दिखाए, और जब खुले पाँव वन – वन गुजरते गये इसी बिच उन्हे अपने भाई भरत की आने की खबर मिली तब उन्होंने वन देवी से प्रार्थना करते हुए बोले हे वन देवी मेरे भ्राता भरत जब यंहा से गुजरे तो रास्ते के सारे कंकड़ – पत्थर, कांटो को हटा लीजियेगा क्योकि मै अपने भरत को जानता हु उसे ये चुभेंगे तो ज्यादा तकलीफ नही होगा, लेकिन वो ये सोचेगा की मेरे भैय्या इस मार्ग से गये है तो वे अत्यंत्त दुखी हो जाएंगे की बात कहते हुए बोले जय श्रीराम मे आनंद है लेकिन जय श्री सीताराम मे परम आंनद है, भारतीय जनता पार्टी वाले तो प्रभु श्रीरामचंद्र जी उन्ही के बस है ऐसे बयान देते रहते है और चिढ़ाने की तरह जय श्रीराम जय श्रीराम कहते है, उन्हे क्या पता की जय सीताराम मे परम आनंद है, कहते हुए सभी को बधाई दिये।उक्त स्थानों मे जिला उपाध्यक्ष नेतराम साहू ब्लाक अध्यक्ष राजा ठाकुर ब्लाक उपाध्यक्ष मुकेश मिरी जरेली सरपंच सूरज निर्मलकर युवा का. महासचिव मुकेश साहू सौरभ शुक्ला उपस्थित रहे।

