छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, सेवा–त्याग–सदाचार के साथ दायित्व निभाने ली शपथ

*छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, सेवा–त्याग–सदाचार के साथ दायित्व निभाने ली शपथ*


रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी घोषणा हुई जहां राष्ट्रीय महामंत्राणि ज्योति राठी ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को सेवा–त्याग–सदाचार से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलवाई।
प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया की 2023 से 2026 के सत्र के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है जहां राष्ट्रीय महामंत्री ज्योति राठी को प्रदेश संरक्षक, पुष्पा राठी को सत्र संरक्षिका, सरस्वती लोहिया, गीता डागा, आशा डोडिया को तदर्थ समिति में स्थान दिया गया।
श्रीमती राठी ने बताया की निवृतमान अध्यक्ष अमिता मूंदड़ा को राष्ट्रीय कार्यसमिति, शशि गट्टानी को प्रदेश अध्यक्ष, रूपा मूंदड़ा को प्रदेश सचिव , नंदा भट्टर को कोषाध्यक्ष, उर्मिला टावरी को संगठन मंत्री ,वही संगीता टूवाणी (बालोद) मिंटो राठी (धमतरी) सुनीता चांडक (भाटापारा) भारती चांडक (सुकमा) को उपाध्यक्ष पद में नियुक्त किया गया है। दुर्ग की निधि झवर,कोरबा से शोभा डागा,गुरुर से पूजा टावरी,जगदलपुर से ज्योति ईनाणी को संयुक्त मंत्री व प्रकल्प प्रमुख धमतरी की भावना राठी,विशेष सलाहकार संतोष चांडक, अलका सुरजन (राजनांदगांव), मधु सोमानी (दुर्ग),सत्र समिति प्रभारी शशि बागड़ी, सांस्कृतिक मंत्री मंजू सोमानी, सुषमा राठी (राजनांदगांव),मीडिया प्रभारी कविता राठी व प्रचार प्रसार दुर्ग की अंजलि लाखोटिया को नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *