अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट। पार्षद अब्दुल खान ने जल की समस्या को देखते हुए नए बोर पंप की खुदाई करवाई। बिलासपुर गणेश नगर वार्ड नं 46 में ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए पेय जल की समस्या निवारण हेतु नए बोर पंप की खुदाई प्रारंभ के पूर्व मे जलाधिप देवता की पूजा अर्चना विधि विधान पूर्वक वार्ड के प्रथम नागरिक इब्राहिम खान अब्दुल के द्वारा संपन्न किया गया। वार्ड का क्षेत्रफल काफी व्यापक बड़ा होने के कारण वश यहां पेयजल की सप्लाई की समस्या निरंतर बनी हुई रहती है क्योंकि वार्ड में एकमात्र मुख्य पानी टंकी है जिससे पेय जल सप्लाई पूरे वार्ड में किया जाता है। टंकी भराव वर्तमान में तीन बोरो से होता है जिससे सप्लाई पूर्ति नही हो पाता है, इस समस्या को देखते हुए पार्षद ने टंकी भराव एवम् पेय जल सप्लाई हेतु झमता को बड़ाने के लिए मुख्य पानी टंकी के पीछे एक नए बोर पंप की खुदाई कराए है जिससे वार्ड वाशियो को पेय जल प्रयाप्त मात्रा में पूर्ति हो सकेगा। बोर पंप खुदाई के साक्षी बने, जगन पटनायक ,बरुण दास ,अरविंद सिंह ,यू मुरली राव ,सैयद इमरान जोगेंद्र गोयल, आर के बंजारे ,सुजीत सूत्रधर, मोहित कुर्रे,गजेंद्र सिंह (पम्प आपरेटर), सूरज रजक, चिंटू ,पार्षद प्रतिनिधि राज बंजारे की गरिमामई उपस्थिति रहा। साथ ही पार्षद जी ने बिलासपुर महापौर रामशरण यादव का आभार प्रकट किया जिनके निरंतर सहयोग से गणेश नगर वार्ड नं.46 में चहुमुखी विकास की गंगा बहाया जा रहा है।
पार्षद अब्दुल खान ने जल की समस्या को देखते हुए नए बोर पंप की खुदाई करवाई

