*नरदहा गॉव के श्मशानघाट के पास शराब बेचता युवक पकड़ाया*
रायपुर (अयान न्यूज़)विधानसभा थाना इलाके के नरदहा गांव स्थित श्मशान घाट के पास शराब बेचते एक युवक को रविवार पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर 248 पौवा देशी और अंग्रेजी शराब मिली।
मामले में आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर आरोपित को जेल भेज दिया गया।विधानसभा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शराब बेचते अटल चौक नरदहा निवासी चेतन तुरकाने (23) को पकड़ा गया।

