किरंदुल में ब्लॉक स्तरीय बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन बूथ,सेक्टर व मंडल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से व्यापक चर्चा की गई सम्मेलन में जिला अध्यक्ष अवधेश गौतम, पीसीसी सदस्य छविंद्र कर्मा, खाद्य आयोग सदस्य विमल सुराना रहे उपस्थित

अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से

असीम पाल कि रिपोर्ट

*किरंदुल में ब्लॉक स्तरीय बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन**बूथ,सेक्टर व मंडल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से व्यापक चर्चा की गई**सम्मेलन में जिला अध्यक्ष अवधेश गौतम, पीसीसी सदस्य छविंद्र कर्मा, खाद्य आयोग सदस्य विमल सुराना रहे उपस्थित*
दंतेवाड़ा ज़िले के किरन्दुल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक स्तरीय बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन में भूपेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी गई और इन योजनाओं को नगरीय क्षेत्र के निवासियों तक पहुँचाने को कहा गया। जिला अध्यक्ष अवधेश गौतम ने अपने सम्बोधन कहा कि कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल फागुन मंडाई में देवी देवताओं के विदाई कार्यक्रम में पहुँचे थे जहाँ उन्होंने दंतेवाड़ा जिले के गीदम में मेडिकल कालेज की स्थापना व एस डी एम कार्यलय खोले जाने की दी गई सौग़ातों के बारे में भी बताया।आगे बूथ, सेक्टर, ज़ोन अध्यक्षों को उनके क्षेत्रों में होने वाली परेशानियों के बारे में पूछा गया और जल्द ही निवारण करने का आश्वासन दिया। सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के बीच जाये और उनकी परेशानी सुने,सरकार ने एक अप्रैल से 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का निर्णय लिया है अपने वार्ड के बेरोजगार युवा युवती का आवेदन जमा कराएं। कार्यक्रम को पीसीसी सदस्य छविंद्र कर्मा एवं खाद्य आयोग के सदस्य विमल सुराना ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम हम सभी को मिलकर करना है।में सभी को हमर माटी हमर कलेवा हमर तिहार किताब बाँटा गया जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार की चल रही योजनाओं के बारे में जानकारियाँ दी गई है। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवधेश गौतम, पीसीसी सदस्य छविंद्र कर्मा, खाद्य आयोग के सदस्य विमल सुराना,नगरपालिका अध्यक्ष मृणाल रॉय, महामंत्री सलीम रज़ा उस्मानी, रितेश जैन,तपन दास,किरण जायसवाल, बाल सिंह कश्यप, विपुल रॉय, राजेंद्र मृणाल रॉय,दिनेश सिंह, रतनी मंडावी सहित बूथ,सेक्टर, मंडल कांग्रेस के अध्यक्ष उपस्थित रहे
भांसी से असीम पाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *