अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग में दुर्ग जिला अध्यक्ष बने सय्यद ईशान रज़ा जी
भिलाई नगर। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग के दुर्ग जिला अध्यक्ष के पद पर सय्यद ईशान रज़ा को नियुक्त किया गया है। ये जिम्मेदारी उन्हें समाजिक स्तर पर किए गए विभिन्न कामकाजों के आधार पर संगठन ने दी है। छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष शरीफ़ खान जी के आदेशनुसार पर प्रदेश महासचिव शब्बीर अहमद अंसारी ने नियुक्ति की है। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग के रायपुर संभाग की महिला विंग महासचिव क़ायनात शेख , प्रदेश मिडिया प्रभारी पवन जायसवाल , तनवीरुद्दीन ख्वाजा (अफरोज ख्वाजा), प्रदेश संगठन सचिव राहुल शर्मा, रायपुर संभाग अध्यक्ष अजीम खान , रायपुर संभाग उपाध्यक्ष मिहीलाल कुर्मी , रायपुर संभाग महासचिव प्रदुमन शर्मा, रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष सुखनंदनदास , रायपुर जिला के सचिव इमरान बेग़, रायपुर जिला महासचिव अविनाश , दुर्ग संभाग अध्यक्ष गुरुदीप सिंह, दुर्ग संभाग महिला विंग अध्यक्ष आफ़ताबुन निशा ने सय्यद ईशान खान को बधाई दी।सामाजिक कार्यकर्त्ता सय्यद ईशान रज़ा जी को एक नई जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के तमाम पदाधिकारियों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि “समाज के हर जरुरतमंद तक पहुंचने की कोशिश करूँगा, जिन्हे न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है।” मानवाधिकारों के हनन, लोगों में इसकी जागरूकता और हर वर्ग के लोगों उनकी मुलभुत अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम संगठन के शीर्ष नेतृत्व के साथ मिलकर किया जाएगा। संगठन के साथ मिलकर एक बेहतर समाज बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास हम सब मिलकर करेंगे।”

