रसोई गैस के दाम में बेहताशा बढ़ोतरी को लेकर युवा कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन

अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से

असीम पाल कि रिपोर्ट

रसोई गैस के दाम में बेहताशा बढ़ोतरी को लेकर युवा कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन*

*पीसीसी मेम्बर छविंद्र कर्मा, सांसद प्रतिनिधि वीरेंद्र गुप्ता भी हुए शामिल*
*युकां जिलाध्यक्ष गणेश दुर्गा के नेतृत्व में किया गया पुतला दहन*
दंतेवाड़ा। देश में रसोई गैस समेत घरेलू सामग्रियों के दामों में बेहताशा वृद्धि को लेकर युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। युकां के पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य छविंद्र कर्मा, सांसद प्रतिनिधि व जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, पूर्व युकां जिलाध्यक्ष विमल सलाम, समेत महिला कांग्रेस व युकां कार्यकर्ता मौजूद थे। भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास एवं छग प्रदेश युकां अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार छग प्रदेश युकां प्रभारी पलक वर्मा, सह प्रभारी इक़बाल गरेवाल जिला प्रभारी प्रदेश महासचिव कमलेश कारम जी के मार्गदर्शन में युवा कांग्रेसियों ने कांग्रेस भवन से नारेबाजी करते रैली निकाल बस स्टैंड पहुंचे। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर बस स्टैंड में कांग्रेसियों ने जमकर हल्ला बोला और पीएम का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि 2014 मे सत्ता मे आने से पूर्व यही भाजपा के नेता सदन से लेकर सड़क तक उतर कर महगाईं का विरोध किया करते थे, जबकि उस दौरान रसोई गैस की कीमत 410रु, पेट्रोल 70 रु लीटर था। तो बीजेपी नेताओ को ज्यादा लगता था और आज रसोई गैस 1100 रु और पेट्रोल-डीजल 100 रु के पार पहुंच गया है, तो अब इन नेताओ के कान पर जुं तक नही रेंग रहा। केंद्र की मोदी सरकार रसोई गैस पर 50रु एवं कमर्शियल गैस पर 350रु की बढ़ोतरी कर आमजनता की जेब पर डाका डाल रही है। इस दौरान युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अजय उइके, उमेश कश्यप, लच्छूराम, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गीतांजलि कुशवाह, इंद्रा ठाकुर, शिवकुमारी धुर्व, राधा नाग, महासचिव संदीप राठौर, आकाश नियाल, सुनील गइन, विजेंद्र भोगामी, भोला मरकाम, अविनाश सरकार, लखन दुर्गा, रोशन कुमार, सौरभ श्रीवास, फुकेश कुमार, गौरव गुप्ता, राकेश मंडावी, गायेंद्र सिंह, भोलू यादव, सोम आतरम, धीरू नाग, कोयतुक भानु, शिवनंदन यादव, चंद्रप्रकाश चौवार्य,अमित भदौरिया, उमेश राणा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे
असीम पाल भांसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *