अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग में प्रदेश संगठन सचिव बने राहुल शर्मा
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग के छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रदेश संगठन सचिव के पद राहुल शर्मा को नियुक्त किया गया है। ये जिम्मेदारी उन्हें समाजिक स्तर पर किए गए विभिन्न कामकाजों के आधार पर संगठन ने दी है। छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष शरीफ़ खान जी के आदेशनुसार प्रदेश महासचिव शब्बीर अहमद अंसारी ने नियुक्ति की है। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग के रायपुर संभाग की महिला विंग महासचिव क़ायनात शेख , प्रदेश मिडिया प्रभारी पवन जायसवाल , तनविरुद्दीन ख्वाजा और रायपुर जिला के सचिव इमरान बेग़ ने राहुल शर्मा को बधाई दी।सामाजिक कार्यकर्त्ता राहुल शर्मा को एक नई जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के तमाम पदाधिकारियों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि “समाज के हर जरुरतमंद तक पहुंचने की कोशिश करूँगा, जिन्हे न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है।” मानवाधिकारों के हनन, लोगों में इसकी जागरूकता और हर वर्ग के लोगों उनकी मुलभुत अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम संगठन के शीर्ष नेतृत्व के साथ मिलकर किया जाएगा। संगठन के साथ मिलकर एक बेहतर समाज बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास हम सब मिलकर करेंगे।”

