✨छतीसगढ़ अभिकर्ता एवं निवेशक कल्याण संघ का एक दिवसीय धरणा प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी ने दिया समर्थन।
नया रायपुर – छत्तीसगढ अभिकर्ता एवं निवेशक कल्याण संघ के बैनर तले नया रायपुर तूता में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया था जिसमें चिटफ़ंड कंपनीयो में डूबी निवेशकों की राशि को वापस करने की माँग को लेकर सभी विधानसभा से सैकड़ो की संख्या में अभिकर्ता एवं निवेशक गण उपस्थित हुए थे। उक़्त धरना प्रदर्शन का समर्थन करने आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल जिसमें श्री परमानंद जांगड़े श्रीमती ललिता माँड़ेकर श्री आमीर ख़ान आम आदमी पार्टी के नेतागण आंदोलन को समर्थन देने सभा स्थल पहुँचे थे। चिट फंड कंपनी के द्वारा जनता की गाढ़ी कमाईं को हजम किये जाने से निवेशकों अभिकर्ता ने आंदोलन की का उदय हुआ। डॉ रमन सिंह की भाजपा शासन काल में सैकडो चिटफ़ंड कंपनीयो ने छतीसगढ़ में व्यापार का जाल बिछाया जिसमें भोले भाले जनता का गाढ़ी कमाई को निवेश कराकर ठगी किया जिसमें भाजपा पार्टी के मंत्री विधायक नेता बड़े बड़े कंपनियों का फ़ीताकाटते नज़र आये। बाद में चिटफंड कंपनीया अपना व्यापार समेट नोदो ग्यारह हो गया जिसमे सबसे ज़्यादा ग्रामीण अंचल की आम जनता की गाढी कमाई अरबों रुपये को चिट फंड कंपनियाँ डकार गई सब कंपनियाँ बाद में फ़रार हो गयी जिसको लेकर वर्तमान कांग्रेश की सरकार जो विपक्ष में थी उन्होंने अपनी चुनावी घोषणा पत्र में सभी निवेशकों का पैसा वापस दिलाने का वादा कर कांग्रेश पार्टी का प्रचंड बहुमत से सरकार बन गयी। आज कांग्रेश पार्टी की भूपेश सरकार चार साल गुजार दी तथा अपने दी गयी वचन से मुँह फेरते हुए निवेशकों का पैसा वापस नहीं दिलवा पा रहे है। जिसको लेकर अभिकर्ता निवेशक संघ ने हड़ताल कर भूपेश बघेल को उसको वचन याद दिलाया। आम आदमी पार्टी के नेता श्री परमानंद जांगड़े ने आंदोलन को समर्थन देते हुए कहाँ की आम आदमी पार्टी सदैव आप लोगो का आंदोलन का समर्थन किया है। सड़क की लड़ाई लड़ी कई हमारे नेता लाठी भी खाई है। आगे भी आपके आंदोलन में आम आदमी पार्टी कंधे से कंधे मिलाकर आपके हक़ अधिकार की लड़ाई में साथ देगी। श्री जांगड़े ने अवगत कराया की। पार्टी के प्रदेश स्तर के नेता आपके आंदोलन में समर्थन करने पहुँचते लेकिन पार्टी सुप्रीमो एवं मुख्यमंत्री माननीय श्री अरविंद केजरीवाल जी एवं श्री भगवंत मान मुख्यमंत्री पंजाब का रायपुर प्रवास के कार्यक्रम आयोजित है। जिसकी भव्य तैयारी में आम आदमी पार्टी के नेता जुटे हुए है। जिसके कारण हमारे शीर्ष नेतृत्व सम्मिलित नहीं हो पाये लेकिन आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल आपके आंदोलन को पार्टी की ओर से समर्थन देने पहुँचे है। श्री जांगड़े ने आम आदमी पार्टी के शिक्षा स्वास्थ्य एवं बुनियादी मूलभूत सुविधा में क्रांतिकारी कार्यों के बारे में अवगत कराया तथा आम आदमी पार्टी अपने एक एक वादे को ईमानदारी पूर्वक करते है। जिसके चलते दिल्ली में एवं पंजाब में आप आदमी पार्टी की लोकप्रिय सरकार जनता की सेवा कर रहे है। श्री जांगड़े ने निवेदन किया की आम आदमी पार्टी के पार्टी सुप्रीमो श्री अरविंद केजरीवाल जी का रायपुर जोरा में कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित हो रहे है। जिसमें आप सब पीड़ित अभिकर्ता एवं निवेशकों बंधु भारी संख्या में श्री अरविंद केजरीवाल जी के सभा में भारी संख्या पहुँचने हेतु आहवान किया।

