भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला बस्तर द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका द्वारा किए जा रहे हड़ताल का किया समर्थन

*भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला बस्तर द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका द्वारा किए जा रहे हड़ताल का किया समर्थन*


जगदलपुर — आगनबाडी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओ की अनिश्चितकालीन हड़ताल का भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला बस्तर में समर्थन किया है। विगत 23 जनवरी से प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका हड़ताल पर चली गई है। विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान कांग्रेस पार्टी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का समर्थन करते हुए उनकी मांगों को मानकर सरकार बनने पर जन घोषणा पत्र में कलेक्टर दर पर मानदेय देने,सरकारी कर्मचारी घोषित करने,नियुक्ति प्रक्रिया में संशोधन करते हुए नियमित करने, सुपरवाइजर के रिक्त पद पर कार्यकर्ताओं की पदोन्नति, कार्यकर्ताओं को प्राइमरी स्कूल के शिक्षक का दर्जा देने सहित तमाम वायदेपूरा करने का आश्वासन दिया था। इन सभी बातों को पूरा करवाने हेतु भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा समर्थक देने पहुंचे। जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा ने कहा छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार महिला बहनों के साथ अन्याय कर रही है। गंगाजल की कसम खाकर जन घोषणा पत्र में किए गए 36 वादों को आज तक पूरा नहीं कर पा रही हैं,यह छत्तीसगढ़ की महिलाओं का अपमान है। जल्द से जल्द वादा पूरा करें नहीं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। समर्थन देने वालों में मुख्य रूप से महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा सुधा मिश्रा, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ममता राणा, किरण सेन,गीता नाग, कुसुम परिहार, मीना विश्वकर्मा, उमा मिश्रा, सीता देवी, मालती मंडावी, जनपद अध्यक्ष जानकी,ढाकेश्वरी पांडे, धनमती प्रजापति महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *