नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म करके हत्या कार्यवाही महज ख़ानापूर्ति सह आरोपियों को बचाने का आरोप


✨नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म करके हत्या कार्यवाही महज ख़ानापूर्ति सह आरोपियों को बचाने का आरोप?।
✨आम आदमी पार्टी ने उच्च स्तरीय जाँच की माँग किया। ग्राम गुदगुदा में 18 फ़रवरी को नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करके उनके निर्गम हत्या कर दिया इस हिर्दय विदारक घटना पर सह आरोपियों को थाना प्रभारी आरंग श्री मती कमला कुसाम द्वारा बचाने के आरोप ने काफ़ी तूल पकड़ लिया है। मामला काफ़ी गंभीर एवं हिर्दय विदारक है। स्वाभाविक है अगर एसे गंभीर घटना के आरोपियों को अगर सजा ना मिले तो आवाम कार्यवाही का विरोध स्वाभाविक है। बहरहाल जो भी दोषी अपराधी हो जो समाज के दुश्मन है एसे लोगो को सजा मिले जनता एवं पीड़ित पक्ष स्वाभाविक रूप से गलत का विरोध करेगी। आरोपियों के संरक्षण देने के आरोप पर पीड़ित परिवार टी आई आरंग के जाँच कार्यवाही से काफ़ी असंतुष्ट होकर टी आई के विरुद्ध भी जाँच की माँग कर दी है। पीड़ित परिवार सहित ग्रामीण उक़्त घटना में शामिल लोगो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की माँग कर रहे है थाना आरंग द्वारा उक़्त घटना में आरंग टी आई द्वारा लिपापोती पूर्वक कार्यवाही किये जाने से भिन्न होकर आम आदमी पार्टी के नेताओ से संपर्क स्थापित कर कड़ी निष्पक्ष कार्यवाही की माँग हेतु परमानंद जांगड़े पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य आम आदमी पार्टी के नेता श्री जे एल टंडन श्री डागेश्वर भारती के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कलेक्टर एस डी एम को ज्ञापन शोपा गया। जिसको लेकर सैकडो ग्रामीण एवं पीड़ित परिवार न्याय की गुहार के लिये एस डी एम कार्यालय में बड़ी संख्या में पहुँचे थे। पीड़ित परिजन टी आई की कार्यवाही से काफ़ी नाखुश थे
✨ श्री अतुल विश्वकर्मा अनुविभागीय अधिकारी आरंग ग्राम गुदगुदा में नाबालिक बच्ची के साथ रेप करके हत्या करने के मामले में पुलिस की कार्यवाही पर असंतोष व्यक्त किया है। उच्च स्तरीय कार्यवाही की माँग किया है जिसे पुलिस अधीक्षक को भेजा जायेगा। ✨पुष्पा बाई घृतलहरे मृतक नाबालिक की माता .मेरी मासूम बेटी के निर्गम हत्या में शामिल सभी अपराधियों को सजा दिलाये मुझे न्याय चाहिए। ✨ परमानंद जांगड़े पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं आम आदमी पार्टी नेता मासुम बच्ची की निर्गम हत्या के गंभीर मामले में परिजनों एवं ग्रामीणों की माँग के अनुरूप ज़िला स्तर के टीम से जाँच कराकर सभी दोषियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *