11 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार खपाने के लिए ओडिशा से आए थे रायपुर
रायपुर :- आजाद चौक थाना पुलिस ने गांजा के साथ ओडिशा के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। वे बाइक से गांजा लेकर आए थे। और रायपुर में डिलीवरी करने वाले थे।
आजाद चौक थाना पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली कि नीले रंग के दोपहिया वाहन में सवार दो व्यक्ति गांजा रखे हुए हैं, जो लाखे नगर चौक की तरफ आ रहे हैं। इस पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने राजकुमार कालेज और विवेकानंद आश्रम तिराहा पास घेराबंदी कर तस्करों का पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम रायगढ़ा नवरंगपुर ओडिशा निवासी सूरज सरदार और रंजन मंडल बताया। उनके पास रखे पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर 11 किलो 600 ग्राम गांजा मिला। गांजा को पुलिस जब्त कर आरोपितों को नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपितों से पूछताछ में रायपुर के कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं, जहां वे गाँजा छोड़ने आए थे।

