बड़ी-खबर:-रायपुर,कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले बड़े नेताओं के ठिकानों पर दबिश

बड़ी-खबर:-रायपुर,कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले बड़े नेताओं के ठिकानों पर दबिश…


,ईडी के छापों से राजनीति गरमाने के आसार,सीएम भूपेश बघेल लेने जा रहे प्रेस कांफ्रेंस,
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले कई बड़े नेताओं के ठिकानों पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के छापों पर अब राजनीति गरमाने के आसार हैं. सीएम भूपेश बघेल इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहे हैं. जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक वे वर्तमान सामयिक मुद्दों पर बात करेंगे.हालांकि,यह तय माना जा रहा है कि वे केंद्रीय एजेंसियों के राजनीतिक उपयोग के मामले में
हमला बोलेंगे.प्रेस कांफ्रेंस ढाई घंटे बाद सुबह 11 बजे होगी।
गौतलब है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए बड़े नेता छत्तीसगढ़ में जुट रहे हैं. 24 फरवरी से अधिवेशन की शुरुआत होगी और इससे पहले सोमवार को तड़के ईडी की टीमों द्वारा करीब आधा दर्जन नेताओं के घरों पर छापेमारी की खबर आ रही है. जिन नेताओं के यहां छापे की खबर है, उनमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल, विधायक देवेंद्र यादव, प्रवक्ता आरपी सिंह, विनोद तिवारी आदि शामिल हैं. फिलहाल इस मामले में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
बताया जा रहा है कि छापे का आधार कोल ट्रांसपोर्टेशन में हुई अवैध उगाही से जुड़ा है. कोल मामले में ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है. ईडी ने कांग्रेस के क़रीब आधा दर्जन नेताओं के ठिकानों पर दबिश दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *