भाजपा कार्यकर्ताओ की हत्या पर भाजपा नेताओ ने विरोध प्रदर्शन किया

अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट भाजपा कार्यकर्ताओ की हत्या पर भाजपा नेताओ ने विरोध प्रदर्शन किया।


बिलासपुर बस्तर में भाजपा के चार पदाधिकारियों की सुनियोजित तरीके से लक्षित कर हत्या एवं प्रदेश में बढ़ते हुए अपराध और बिगड़ते हुए कानून स्थिति के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिलासपुर जिला के प्रत्येक विधानसभा में चक्का जाम किया गया।बिल्हा विधानसभा में पूर्व विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी नेतृत्व में भोजपुरी टोल प्लाजा रायपुर रोड में, बिलासपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के नेतृत्व में उसलापुर ओव्हर ब्रिज के पास, पाटीदार भवन के सामने बिलासपुर, मस्तूरी विधानसभा में मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी के नेतृत्व में नवाडीह चौक सीपत, मोहतरा चौक जयरामनगर गतौरा, जोंधरा चौक मस्तूरी, बेलतरा विधानसभा में बेलतरा विधायक रजनीश सिंह के नेतृत्व में बिलासपुर रतनपुर हाईवे रानीगांव चौक में, तखतपुर विधानसभा में महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय के नेतृत्व में बटालियन चौक मुख्य मार्ग सकरी, कोटा विधानसभा में जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू, जिला संगठन सहप्रभारी इन्द्रजीत सिंह, कोटा विधानसभा प्रभारी पवन गर्ग के नेतृत्व में सुभाष पेट्रोल पम्प के पास रतनपुर में चक्का जाम किया गया। चक्का जाम स्थल पर दिवंगत हुए कार्यकर्ताओं को श्रद्धाजंलि दी गई।छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू, जिला संगठन सहप्रभारी इन्दजीत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रारंभ से ही विपक्षियों के खिलाफ बदले की भावना से कार्यवाही करती रही है। इसके बावजूद भाजपा, प्रदेश में विपक्ष का धर्म निभाते हुए लगातार जन आकांक्षाओं को स्वर देते हुए कांग्रेस की कुनीतियों को सदन से लेकर सड़क तक दृढ़ता से उठा रही है। वास्तव में इससे छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की जड़ हिल गयी है। आपने आसन्न पराजय की बौखलाहट में कांग्रेस अब भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ टार्गेट किलिंग पर उतारू हो गई है। केवल महीने भर में ही पार्टी के चार प्रमुख कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है, न केवल ऐसी नृशंस हत्याओं को कांग्रेस प्रोत्साहित करती दिख रही है, बल्कि अनेक संकेत ऐसे दिख रहे हैं, जिससे लगता है कि नक्सली, मिशनरी और कांग्रेस का गठजोड़ बकायदा योजनाबद्ध तरीके से इन हत्याओं को अंजाम दे रहा है। ऐसा कर कांग्रेस चुनावी वर्ष में विपक्ष को भयाक्रांत कर लोकतंत्र का गला घोंट देना चाहती है प्रदेश में जबरन मतांतरण और उसमें बाधक बने आदिवासियों का उत्पीड़न भी अब कांग्रेस के समर्थन से चरम पर है।सभी विधानसभा के चक्का जाम कार्यक्रम में भाजपा, मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश, जिला, मंडल के पदाधिकार एवं जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *