राजसमंद :- आप’ ने बस स्टेण्ड पर चलाया सदस्यता अभियान


‘आप’ ने बस स्टेण्ड पर चलाया सदस्यता अभियान।
राजसमंद। आम आदमी पार्टी राजसमंद द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत गुरुवार को नाथद्वारा विधानसभा के रेलमंगरा बस स्टेण्ड पर स्टॉल लगाकर पार्टी के नए सदस्य बनाए गए। पार्टी पदाधिकारियों ने आमजन को पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराते हुए दिल्ली, पंजाब में हुए बिजली, पानी, शिक्षा, ईलाज, तीर्थयात्रा, महिला बस यात्रा, दवाईया, मौहल्ला क्लीनिक, डोर स्टेप डिलेवरी, शहीद सम्मान, शिक्षा लोन आदि कामों की जानकारी दी तथा घरों पर लगाने हेतु पार्टी के झण्डे दिये।इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र सनाढ्य, पूर्व संभाग प्रभारी अमित वर्मा, उदयपुर संभाग पूर्व यूथ विंग अध्यक्ष पप्पू लाल कीर, पूर्व रेलमंगरा ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण बोरीवाल, कपिल जैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रेषक- पप्पू लाल कीरMo.8003695834pappukeer31275@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *