छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएसन ने दिया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल को समर्थन
राजनांदगाव , (प्रतिनिधि)। अपनी मांगों को लेकर एक महिना से जिला कार्यालय के सामने में आंदोलन कर रही सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन को छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएसन ने समर्थन दिया है। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएसन प्रांतीय संचालक राकेश तिवारी प्रांतीय सहसचिव, ,जिला अध्यक्ष गोपी वर्मा,चंद्रिका यादव जिला उपाध्यक्ष,हंश मेश्राम जिला कोषाध्यक्ष,देवेन्द्र साहू जिला मिडिया प्रभारी,राजेश साहू महामंत्री,संदीप साहू महामंत्री,मनोज वर्मा जिला प्रवक्ता, महेश उइके,गिरीश हिरवानी ब्लाक अध्यक्ष, दिनेश कुरेटी अध्यक्ष,मनीष पसीने अध्यक्ष,किशन देशमुख,महेश ठाकुर,चुम्मन देवांगन,आत्माराम चंद्रवंशी,योगेन्द्र नेताम,विनोद मानकर,विजय दशरिया सहित संगठन के समस्त पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में ने आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी जायज मांगों को लेकर विगत कई दिनों से हड़ताल पर है, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार उनकी मांगों को सुनकर हल करने की बजाए उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दे रही है। प्रदेश सरकार के इस कर्मचारी विरोधी रवैये के खिलाफ आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल को कांग्रेस ने समर्थन दिया।छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएसन जिला अध्यक्ष गोपी वर्मा,चंद्रिका यादव,दिनेश कुरेटी ने हड़ताली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा संगठन हमेशा कर्मचारियों हित में कार्य करते आ रही है और आगे भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। जिला अध्यक्ष गोपी वर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल कर रही हैं।अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बीते दिनों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित सहायिका हड़ताल पर बैठी हुई हैं वहीं अपनी मांगों को मनवाने के लिए सभी ने एकत्रित होकर काफी प्रयास किए हैं लेकिन अभी तक उनकी मांगों का निराकरण नही हुआ है, जिसके मद्देनजर बुधवार को छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएसन जिला अध्यक्ष गोपी वर्मा ने अपने संगठन के समस्त पदाधिकारियों के साथ मिलकर हड़ताल का समर्थन किया है और जरुरत पड़ने पर उनकी हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया है।

