*RAIPUR: अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री मोर कल राजधानी में*
रायपुर। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. गोपाल मोर तीन दिन के छत्तीसगढ़ प्रवास पर 15 फ़रवरी को रायपुर पहुंचेंगे,उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री राजकुमार राठी ने बताया कि श्री मोर 17 तारीख़ को राजधानी रायपुर में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों से भेंट कर संगठन का छत्तीसगढ़ में विस्तार एवं आगामी सेवा के कार्यक्रम की रूपरेखा तय करेंगे।

