*कार्यालय अंतागढ़ में पं.श्यामा चरण शुक्ल की पुण्यतिथि मनाई गई, विधायक अनूप नाग ने कहा पं. शुक्ल सिर्फ व्यक्ति नहीं थे एक विचारधारा थे जिससे सबको सीखना चाहिए*
*अंतागढ़।।* आज पं. श्यामा चरण शुक्ल के पुण्यतिथि पर कार्यालय अंतागढ़ में अनूप नाग ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस मौके पर अनूप नाग ने कहा कि उनके नेक आदर्श, समृद्ध विचार और लोगों की सेवा करने की प्रतिबद्धता हमें प्रेरित करती रहेगी। राष्ट्रीय एकता की दिशा में उनके प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।वरिष्ठतम राजनेता पं. श्यामाचरण शुक्ल ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत वर्ष 1942 में ‘भारत छोड़ो आन्दोलन’ से की। उन्हें तत्कालीन मध्य प्रदेश की राजनीति में शुरू से ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का गौरव प्राप्त है।श्यामा चरण शुक्ल अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी तक हमेशा रायपुर जिला कांग्रेस में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।
दैनिक महाकौशल के संपादक श्री शुक्ल ने 1962 में राज्य विधानसभा में प्रवेश किया और निर्वाचित होते रहे।उन्हें 1969-72, 1975-77 और 1989-90 के वर्षों में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री होने का गौरव प्राप्त था। 1990 में वे राज्य विधान सभा में विपक्ष के नेता थे और अब छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति में सक्रिय हैं।
आगे विधायक अनूप नाग ने कहापं. श्यामा चरण शुक्ल सिर्फ व्यक्ति नहीं थे बल्कि एक विचारधारा थे और सभी व्यक्ति को उन विचारधाराओं से सीखना चाहिए।उपरोक्त कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश चंदेल, विश्राम गावडे, दुर्गेश ठाकुर, विक्रम भंडारी, परमानंद उईके, बलराम पोटाई, टांकेश्वर जैन, श्रीपत ठाकुर, अविनाश गणवीरे, ग्रामीण, क्षेत्रीय कार्यकर्तागण आदि शामिल हुए।

