15 दिनों से भूखी, बीमार महिला को “जन सहयोग ” ने दिया नवजीवन,,
,,,,,,
कांकेर उत्तर बस्तर ज़िले की जानी-मानी प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था “जन सहयोग ” द्वारा स्थानीय नए बाज़ार के एक कोने में बिना इलाज ,बिना भोजन के पड़ी हुई एक ग़रीब महिला पार्वती सलाम के बारे में उसकी लड़की शीला के द्वारा समाचार मिलने पर तत्काल वहां जाकर पीड़ित महिला का पता लगाया, तो उसने बताया कि 15 दिनों से वह भूखी है और हाथ पैर से भी लाचार हो गई है । कई दिनों से उसने स्नान भी नहीं किया था और इस गंदे स्थान में मजबूरी में पड़ी हुई थी । वृद्धा का दामाद महेश नेताम भी ग़रीब मज़दूर है । लड़की शीला भीख मांग कर कुछ लाती भी थी लेकिन पिछले कुछ दिनों से वृद्धा जो कुछ खाती थी, वह सब उल्टी हो जाता था ,सिर्फ़ पानी के भरोसे ज़िन्दा थी ।” जन सहयोग ” के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने फौरन उस महिला पार्वती सलाम पति स्वर्गीय शंकर सलाम उम्र 70 वर्ष को अपने समाजसेवी साथियों की सहायता से कोमल देव अस्पताल ले जाने का प्रबंध किया, जहां डॉक्टर, नर्स सहित समस्त अस्पताल स्टाॅफ ने हर तरह से सहयोग देते हुए महिला का ध्यान रखा, भर्ती किया और ग्लूकोज़ तथा ब्लड का इंतज़ाम भी किया। सही इलाज मिलने पर महिला की हालत में सकारात्मक परिवर्तन आया और अब वह बिस्तर पर बैठने तथा पोषक आहार खाने लायक हो गई है। समाजसेवी अजय पप्पू मोटवानी ने एक बयान में कहा है कि इस ग़रीब और बीमार वृद्धा पार्वती के लिए मुझसे या मेरी संस्था से जो कुछ भी हो सकेगा , हमारे द्वारा किया जाएगा। कोमल देव अस्पताल के सूत्र बताते हैं कि आज यदि उसे अस्पताल नहीं लाया जाता, तो अत्यधिक कमज़ोरी के कारण उसका प्राणांत भी हो सकता था। जन सहयोग समाज सेवी संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी तथा उनके समाजसेवी साथियों द्वारा समय रहते यह मानवतावादी कार्य किया गया , जिससे भीख मांगने वाली ग़रीब महिला की जान बचाई जा सकी। कांकेर शहर की आम जनता में “जन सहयोग ” संस्था द्वारा किए गए इस परोपकारी कार्य की घर-घर में प्रशंसा की जा रही है। अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा समाजसेवी साथियों में मनोज दुबे, कृष्णा पांडे ,बल्लू राम यादव, धीरज ठाकुर आदि सक्रिय सहयोगियों के नाम उल्लेखनीय हैं। कोमल देव अस्पताल में सेवा करने वाले सहयोगियों के नाम इस प्रकार हैं ,डॉ आर रामटेके, डॉक्टर कमलेश बघेल, नर्स स्टाॅफ में प्रीति कुजुर, श्रीमती रूपाली पैट्रिक, पिंकी बघेल, मेल नर्स योगेश यदु तथा वार्ड ब्वाय कुमेश्वर जैन आदि ने उल्लेखनीय तथा सराहनीय सेवा कार्य किये।