*योगेश्वरानंद नेताम(योगी) कांग्रेस मिलन समारोह कापसी में हुए शामिल,किया संबोधित*
*कांकेर।।* भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता योगेश्वरानंद नेताम (योगी) ने सदस्यों मिलकर संबोधित किया।योगी ने बताया कि वर्तमान में कांग्रेस की सरकार पूरे भारत वर्ष में एक नंबर में ऐसे ही नही है।छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल ने अपना सर्वस्व लगाया है। पूरी ताकत झोंक दी है कि छत्तीसगढ़ का वर्चस्व स्थापित सर्वोच्च शिखर पर रहे। आगे कहा कि भारत को बनाने में इंदिरा गांधी ने जो बलिदान दिया, राजीव गांधी ने जो बलिदान महात्मा गांधी ने जीवन का बलिदान दिया उसे भारत कभी भूल नहीं पाएगा।
*अनूप नाग जैसे विधायक टार्च पकड़ के ढूंढेंगे तो नही मिलेगा*
वर्तमान में जिस तरह से अनूप नाग ने अपना सर्वस्व दिया है आज तक किसी भी दल के नेता ने नही दिया।
अनूप नाग ने कभी भेदभाव नही किया है इन्होंने कभी ये नही कहा की ये बंगाली है या आदिवासी है।सबको समान रूप से देखते हुए हर किसी के लिए समान कार्य किया है।पार्टी विशेष को लेकर भी विधायक ने कभी भेदभाव नही किया है भाजपा के भी कार्यकर्ता ने जब भी सहयोग की बात की है विधायक अनूप नाग ने मना नही किया है।
*एक सधे हुए व्यक्ति है*विचार मंच अगर कोई रखे तो प्रदेश में अनूप नाग जैसा कोई विधायक नही है।अनूप नाग केवल अपने ही विधानसभा में नही अलग विधानसभा में और भी बोल बाला है कई जगहों पर मुख्य अतिथि के लिए लोग तरसते हैं और कही भी न्योता मिलता है तो आजतक किसी भी के न्योता को मना नही किया है।आज पखांजूर, अंतागढ़ विधानसभा में अगर कोई विकास की गति को बढ़ाया है तो सिर्फ अनूप नाग है*वरना गाड़ी तो यूं ही चलती है साहब मजा तो तब आता है जब गाड़ी को रेस में जिताए*
कार्यक्रम में मोती शील, परसू नरेटी, सुनील हालदार, पाठक सर, द्विवेदी सर, खोकन बछाड़, मनोज मंडल, राजेंद्र जैन, गौतम रावत, धनराज कोटवार, रमेन मंडल, संजय कीर्तनिया, सपन बैनर्जी, किशोर नाग, संजय बिस्वास, निहार सरकार, माही बिस्वास, अमल बैनर्जी, माणिक पटेल,गौर मंडल, विक्रम मल्लिक राजा हलदार, छोटू बर्मन आदि मौजूद हुए।

