अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट
*शासकीय उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान में व्यक्तिगत खेलों का हो रहा आगाज* आज से चारों निकेतनों के प्रतिभागियों के मध्य होगी भिड़ंत
शासकीय उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान बिलासपुर में आज दिनांक 7 फरवरी 2023 से वार्षिक क्रीड़ा उत्सव के अंतर्गत व्यक्तिगत खेलों का शुभारंभ संसदीय सचिव, छत्तीसगढ़ शासन रश्मि आशीष सिंह (संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन) के मुख्य आतिथ्य एवं आशीष सिंह ठाकुर (प्रदेश सचिव, कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़) के विशिष्ट आतिथ्य में प्रातः: 9.00 बजे से होने जा रहा है। खेलों के लिए प्रशिक्षणार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस द्वितीय सोपान में सभी व्यक्तिगत खेल जैसे 100मी.. 200मी., 400 मी. 800 मी. दौड, उंची कूद, लंबी कूद, हाफ स्टेप जप, गोला फेंक, तवा फेंक भाला फेंक व सुरीली कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित होगी।
विदित हो कि गत 17 से 19 जनवरी के मध्य महाविद्यालयीन खेल महोत्सव का प्रथम सोपान जिसमें दलीय खेल जैसे व्हालीबाल, क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबलटेनिस, खो-खो आदि का खेल आयोजित किया गया है जिसमें सुंदरम निकेतन सर्वाधिक 40 अंक लेकर प्रथम स्थान पर है वहीं मधुरम 25 अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान पर है जबकि शिवम 12 और सत्यम निकेतन 3 अंक ही अर्जित कर पाया हैं। अब इसके आगे का खेल द्वितीय सोपान के रूप में मंगलवार 7 फरवरी से खेला जाएगा। इस क्रीड़ा प्रतियोगिता में करीम खान खेल संयोजक और कार्यक्रम समन्यवक डॉ. ए.के. पोद्दार तथा प्राचार्य रमाकांति साहू संरक्षक होंगे।
उक्त जानकारी महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी एवं आयोजन
खेल प्रभारी करीम खान ने दिया।
करीम खान क्रीड़ा प्रभारी IASE Bilaspur

