स्थानीय विधायक एवम महापौर सहित कांग्रेस के नेता भी दोषी मोर आवास-मोर अधिकार का राज्यांश नही जारी करवा पाने में:-सुरेश गुप्ता

*स्थानीय विधायक एवम महापौर सहित कांग्रेस के नेता भी दोषी मोर आवास-मोर अधिकार का राज्यांश नही जारी करवा पाने में:-सुरेश गुप्ता*
*राज्यांश कब जारी करेगी कांग्रेस सरकार- पूछ रही है गरीब जनता — सुरेश गुप्ता*

*जगदलपुर– भाजपा नगर मंडल के द्वारा जगदलपुर नगर निगम के 48 वार्ड में गरीब के हक के लिए वार्ड स्तर पर गरीबों से आवेदन मुख्यमंत्री के नाम मंगवा रही है। आज इस आंदोलन के तहत में शक्तिकेन्द्र डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड के अंतर्गत शहीद चंद्रशेखर आजाद वार्ड में 110 हितग्राहियों ने भाजपा के मोर आवास मोर अधिकार पंडाल में आकर मुख्यमंत्री के नाम से आवेदन जमा किया, ऐसे सभी हितग्राही जिनके पास अपनी जमीन है, जो लोग झुग्गी झोपड़ी में निवास करते हैं या किराए के मकान में निवास करते हैं ऐसे सारे घटकों के लिए भाजपा का कार्यकर्ता घर-घर पहुंच कर इन्हें इनके अधिकार के लिए मुख्यमंत्री के नाम आवेदन फार्म भरवा रहे हैं ,फार्म का विधिवत पंजीयन भी किया जा रहा है और यह फार्म भरवाने की प्रक्रिया सम्पूर्ण 48 वार्डो में चला कर कलेक्टर के माध्यम से राज्य सरकार से गरीबों के लिए बनने वाले प्रधानमंत्री आवास/ मोर आवास– मोर अधिकार का राज्यांश अविलंब जारी करने हेतु बाध्य करेगी।* *नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा जगदलपुर में कांग्रेस के विधायक निगम में कांग्रेस की महापौर के साथ-साथ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद कांग्रेस के विधायक महापौर कभी इन्होंने गरीबों के हक के लिए ना सड़क में ना विधानसभा में इनके मकान की चिंता नही की, सिर्फ गरीब जनता को बेवकूफ बनाया है कांग्रेस के सारे जनप्रतिनिधि दोनों हाथ से गरीबों के हक को लूटने में भ्रष्टाचार में लिप्त हैं गरीबों का चाहे चावल के रूप में हो चाहे पेंशन के रूप में हो या बेरोजगारी भत्ते,बिजली बिल हाफ चाहे पट्टे के रूप में हो या गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास या मोर आवास मोर अधिकार की बात हो जिन्हें इन गरीबों ने वोट देकर जिताया है इन्होंने भी इन गरीबों को ठुकराया शहर के 48 वार्ड के एक एक गरीब परिवार चाहे वह स्वयं का पट्टा धारी हो, झोपडी में निवास करता हो, किराए के मकान में रहता हो ऐसे सारे परिवारों से प्रत्येक वार्ड में इस तरह से भाजपा का कार्यकर्ता गरीबों से संपर्क कर मुख्यमंत्री का नाम फार्म भरवाएगा और गरीबों की बात नहीं सुनी गई तो यह जनांदोलन का रूप लेगा भाजपा नगर मंडल सारे गरीब परिवारों की हक की लड़ाई लड़ता रहा है आगे भी लड़ता रहेगा इस अवसर पर राजेश श्रीवास्तव, आर्यद्र सिंह आर्य, संग्राम सिंह राणा ,नीलम यादव, आशुतोष पाल ,अभय दीक्षित, राजपाल कशेर , नागेश राव,उमेश वानखेडे ,प्रेम यादव ,ममता राणा,श्वेता गुप्ता अमर झा ,सूर्यभूषण सिंह,आनंद झा,मधु मिश्रा,सोनसिंग बघेल,मनीता बघेल,कौशल्या यादव,अर्पणा आचार्या,संगीता सिंह,ममता राव,सोनू के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता के बीच सैकड़ों की संख्या में हितग्राही मौजूद थे*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *