जन्मदिन को सबसे अच्छा बनाने भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस छत्तीसगढ़ के युवाओं एवं सदस्यों ने बनाई बड़ी योजना

*जन्मदिन को सबसे अच्छा बनाने भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस छत्तीसगढ़ के युवाओं एवं सदस्यों ने बनाई बड़ी योजना*

*स्वामीनाथ जायसवाल जी दिल में बसते हैं: इंटक सदस्य छत्तीसगढ़*
*छत्तीसगढ़।।* भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता,वरिष्ट पत्रकार गणेश तिवारी एवं योगेश्वरानंद नेताम जी प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता ने बताया किभारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष श्री स्वामी नाथ जायसवाल के जन्मदिन के उपलक्ष में 51 अस्पतालों में फल बांटने कल भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस छत्तीसगढ़ निर्णय लिया।
वृद्ध आश्रमों में जाकर वृद्धजनों की स्थिति जानकर उन्हें आवश्यकता अनुसार कंबल दान करेंगे।स्वच्छता मिशन को ध्यान में रखते हुए स्वामीनाथ जायसवाल जी के जन्म दिवस के उपलक्ष पर पूरे मोहल्ले में इंटर के सदस्य झाड़ू लगाकर साफ सफाई कर स्वच्छता का परिचय देते हुए स्वामी नाथ जायसवाल जी का जन्मदिन मनाएंगे।


*स्वामीनाथ जायसवाल इंटक ही नहीं अन्य संगठन के भी युवाओं के आदर्श है*
स्वामीनाथ जायसवाल जी के कार्य से प्रभावित होकर छत्तीसगढ़ प्रदेश इंटक से प्रत्येक सदस्य उनके जन्मदिन पर कुछ विशेष करने का जोश जुनून पहले से ही है।*स्वामीनाथ जयसवाल जी की जन्म दिन को श्रेष्ठ बनाने के लिए इंटक के सदस्य ने बनाए जन्मदिन योजना*भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के युवाओं ने मिलकर निर्णय लिया है की स्वामीनाथ जी के जन्मदिन के उपलक्ष में कम से कम 101 यूनिट ब्लड का दान करेंगे।क्योंकि हम सब जानते हैं कि रक्तदान महादान होता है इसलिए हम अध्यक्ष महोदय के जन्मदिन पर कई जगहों पर रक्तदान करेंगे।
कई जगह मंदिरों में महा प्रसादी का भी वितरण करेंगे युवा इंटर कांग्रेस के सदस्यगण।
वस्त्र दान करने की योजना बनाई है।
क्योंकि कल माघ पूर्णिमा है जिसे छत्तीसगढ़ में विशेष रूप से मनाया जाता है इसी काल में श्रीमान अध्यक्ष महोदय स्वामीनाथ जयसवाल जी के मंगलमय, सुख, शांति, समृद्धि, यश, कीर्ति, सर्वोच्च शिखर के लिए प्रातः काल में हवन भी किया जाएगा।लोगों को मिठाई बांट कर मनाएंगे जन्मदिन, गणेश मंदिर में विशेष पूजा से होगी विशेष जन्म महोत्सव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *