अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से
असीम पाल की रिपोर्ट
किरंदुल भाजपा वर्तमान मंडल अध्यक्ष धर्मपाल मिश्रा ने पूर्व मंडल अध्यक्ष से तीन हजार मे खरीदे भाजपा के झंडे का डंडा
( भाजपा जिला सम्मेलन में हुआ खुलासा )
( पूर्व भाजपा मंडल किरंदुल सिंहासन गुप्ता पर लगे आरोप )
दंतेवाड़ा. किरंदुल भाजपा जहाँ एक तरफ दुबारा सत्ता में आने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है और राज्य भाजपा के विधानसभा प्रभारियों के द्वारा लगातार प्रचार एवं सम्मेलन करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं में आगामी चुनाव के लिए नई ऊर्जा का संचार किया जा रहा है ।इस ही कड़ी में गुरुवार को किरंदुल नगर में दंतेवाड़ा जिला भाजपा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन में इस बात का खुलासा हुआ की किरंदुल भाजपा मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष सिंहासन गुप्ता पार्टी से मिले निःशुल्क झंडे को पार्टी के सम्मलेन में वर्तमान मंडल अध्यक्ष को 3000 रुपये में बेचा ।
रामबाबू सिंह गौतम — किरंदुल मंडल प्रभारी –पूर्व मंडल अध्यक्ष सिंहासन गुप्ता ने पार्टी से मिले निःशुल्क झंडे को पार्टी कार्यक्रमों में बेचा जो कि गलत कार्य है ।फिलहाल उन्होंने माफी मांग ली है ।
दीना नाथ ठाकुर — मंडल महामंत्री भाजपा किरंदुल —
पूर्व मंडल अध्यक्ष सिंहासन गुप्ता ने पार्टी से मिले निःशुल्क झंडे को पार्टी को ही बेचकर गलत कार्य किया है ।पार्टी के मंडल नेतृत्व इस पर कार्यवाही करेगा ।
सिंहासन गुप्ता — पूर्व मंडल अध्यक्ष किरंदुल
मैंने पार्टी के झंडे का कोई शुल्क किरंदुल मंडल अध्यक्ष से नहीं लिया है ।मैंने सिर्फ पार्टी के झंडे के नीचे लगे डंडे यानी पाइप का पैसा मंडल अध्यक्ष धर्मपाल मिश्रा से लिया है ।
धर्मपाल मिश्रा — मंडल अध्यक्ष किरंदुल — पार्टी का अंदुरुनी मामला है आपस मे बैठकर निपटा लिया जावेगा ।