छत्तीसगढ़,जन सहयोग संस्था द्वारा आज तक 133 वीं लावारिस लाश का अंतिम संस्कार किया

छत्तीसगढ़,जन सहयोग संस्था द्वारा आज तक

133 वीं लावारिस लाश का अंतिम संस्कार किया गया,,,,,,,,,, कांकेर,समाजसेवी अजय पप्पू मोटवानी की संस्था “जन सहयोग ” द्वारा आज कांकेर शहर में पुनः एक लावारिस शव का अंतिम संस्कार किया गया । इस तरह उनके द्वारा किए जाने वाले लावारिस शवों की संख्या में यह 133 वां अंतिम संस्कार है। इस संबंध में अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी द्वारा बताया गया कि उन्हें मिली सूचना के अनुसार गोविंदपुर में एक अज्ञात व्यक्ति के दुर्घटनाग्रस्त होकर पड़े होने का समाचार मिला था, जिसे पुलिस पेट्रोलिंग वाहन द्वारा कांकेर अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की किसी भी नज़दीकी रिश्तेदारी अथवा नाम पता तक नहीं मालूम हो सका। आसपास के थानों को सूचना दी गई और 4 फरवरी तक इंतज़ार किया गया। तत्पश्चात स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस द्वारा संस्था “जनसहयोग” को लावारिस लाश के अंतिम संस्कार करने हेतु अनुरोध किया गया, जिसे स्वीकार करते हुए हम लोगों ने नायब तहसीलदार, स्थानीय पुलिस तथा अन्य लोगों की उपस्थिति में विधि विधान सहित मृतक का अंतिम संस्कार किया । उक्त पुण्य कार्य में सहयोग देने वाले लोगों के नाम इस प्रकार हैं:– जन सहयोग संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा विकास जैन नायब तहसीलदार कांकेर, आत्माराम सिन्हा ए एस आई ,शैलेंद्र शोरी, कुंदन मंडावी, संदीप शोरी, नितेश जुर्री, विष्णु जुर्री, आशुल भान्कर आदि ने अंतिम संस्कार में महत्वपूर्ण सहयोग दिया ,जिसकी आम जनता में बहुत प्रशंसा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *