“जन सहयोग” संस्था ने समाज सेवकों का सम्मान कर मनाया गणतंत्र दिवस

“जन सहयोग” संस्था ने समाज सेवकों का सम्मान कर मनाया गणतंत्र दिवस,,,,,,
,,,,,

कांकेर,जिला उत्तर बस्तर कांकेर की लोकप्रिय समाज सेवी संस्था “जन सहयोग ” ने स्थानीय समाज सेवकों का सम्मान कर अपने विशेष तरीके से गणतंत्र दिवस मनाया, जिसमें प्रातः काल से ही गणतंत्र दिवस संबंधी सभी औपचारिकताओं का निर्वाह करते हुए भारत माता प्रतिमा परिसर में जनसमूह के साथ महा आरती, नारे, जयकारे के पश्चात बच्चों में मिठाई तथा बैलून, झंडी आदि वितरण किए गए । भारत माता की महाआरती में कोमल देव जिला अस्पताल के
नव पदस्थ सिविल सर्जन डॉक्टर संजय बसाक तथा रेडियोलॉजिस्ट डॉ एस पी एस शांडिल्य महोदय ने भी उत्साह पूर्वक भाग लिया। स्थानीय महिलाओं की लोकप्रिय संस्था “सुनहरे क़दम ” की ओर से पायल मोटवानी, विनीता बुधवानी, कशिश नैनानी, महक रमानी, कोमल लच्छानी, सुनीता मोटवानी आदि ने सक्रिय सहयोग दिया। जन सहयोग संस्था की ओर से अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी, लक्ष्मी देहारी, प्रवीण गुप्ता, बल्लू यादव, राजेश चौहान, दिनेश मोटवानी, धर्मेंद्र देव ,पप्पू साहू, चरण यादव, भूपेंद्र यादव, विकास चौरसिया, सुरेखा यादव, सरिता यादव, सरोज यादव ,आशा यादव, लक्ष्मी बेसरा, राधा चौरसिया, शांति ओम, संत कुमार रजक इत्यादि समाज सेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत जन सहयोग द्वारा चार प्रमुख समाज सेवकों का सम्मान भी किया गया, जिनमें पंडित कृष्णा महाराज ,दिनेश मोटवानी, बल्लू यादव तथा भूपेंद्र यादव अपनी निरंतर समाज सेवाओं के कारण सम्मानित किए गए। आज गणतंत्र दिवस कांकेर में अनेक स्थानों में मनाया गया लेकिन जो विशेष जनचर्चा में रहे, उनमें जन सहयोग संस्था द्वारा मनाया गया गणतंत्र उत्सव सबसे शानदार माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *