राष्ट्र निर्माता के अंग कांग्रेस पार्टी का छवि धूमिल ना हो कार्यवाही कर आरोपी विनोद कश्यप (भक्कू) को तत्काल निस्काषित कर देना चाहिए ताकि पार्टी की छवि बनी रहे
रायपुर।।मिली जानकारी और सूत्रों के अनुसार आरोपी विनोद कश्यप उर्फ (भक्कू) व अन्य साथियों के साथ होटल में गया था।
जहां उसने छेड़खानी की
जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके बाल पकड़कर खींच लिए। लड़की को बचाने के लिए वहां मौजूद कुछ कर्मचारियों के आने पर कांग्रेस नेता और उनके साथियों ने उन कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की।
इतना ही नहीं जब पीड़िता थाने पहुंची तो वहां भी उक्त आरोपियों ने उसके पास पहुंचने की धमकी दी।
हालांकि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है, लेकिन 25 जनवरी की देर रात पुलिस ने पीड़िता से मुलाकात की थी।
वहीं, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
मौजूद पीड़िता के एक वीडियो के मुताबिक, आरोपी ने पीड़िता के सीने पर हाथ भी रखा और उसके बाल खींचे।
वहीं इस मामले में टीआई तेलीबांधा का कहना है कि इस मामले में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. इस मामले में आरोपी का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया तो उसने एक होटल में विवाद की बात स्वीकार की, लेकिन महिला गार्ड के साथ किसी तरह की छेड़खानी की बात से इनकार किया।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

