गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत असनींद मे सरपंच महोदय रामचंद्र ध्रुव के द्वारा ध्वजा रोहण किया गया
विकासखण्ड कसडोल जिला बालौदा बाजार भाठापारा छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायत असनींद सरपंच रामचंद्र ध्रुव ने कहा है कि हमारे संविधान में लिखी इबारतों को बहुत ही साफ मन और न्याय के अटूट इरादे से समझा जा सकता है। विरासत में हमें न्याय के लिए जो अडिग साहस मिला है, उसी को हमने अपनी देश का मूलमंत्र बनाया है। सबसे कमजोर तबकों को सबसे पहले और सबसे ज्यादा तवज्जो देकर न्याय दिलाना हमारे देश ने अपना प्रथम कर्तव्य माना है। जिसके कारण हम बिना किसी संशय के छत्तीसगढ़ मे महतारी की सेवा पूरी लगन से कर पा रहे हैं।
रामचंद्र ध्रुव ने आज 74 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर हाईसेकेंड्री स्कूल मैदान में समस्त पंच गण एवम समस्त शिक्षक शिक्षिकाए के साथ में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद जनता को संबोधित किया ।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगे झंडे को सलामी की उपरांत बच्चे को ओलंपिक सील्ड वितरण किए हैं

