अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से
असीम पाल कि रिपोर्ट
आगामी 25 तारीख को छात्र सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे शामिल…*
सांसद दीपक बैज ने आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय छात्र सम्मेलन के सभा स्थल का लिया जायजा…*
20 सालों बाद फिर एक बार होगा संभाग स्तरीय छात्र सम्मेलन..*
10 से 15 हजार छात्र-छात्राएं होंगे शामिल ऐतिहासिक होगा कार्यक्रम..*
बस्तर सांसद दीपक बैज ने मुख्यमंत्री प्रवास से पहले मंडल संयोजकों एवं हास्टल अधीक्षको के साथ विस्तारित बैठक की इस बैठक में आगामी 25 जनवरी को जगदलपुर में आयोजित होने वाली छात्रावासी छात्रों के छात्र सम्मेलन के तैयारियों को लेकर चर्चा की।*
ज्ञात हो की पिछले दिनों 2 जनवरी को बस्तर सांसद दीपक बैज ने छात्रवासी छात्रों के साथ माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी से मुलाकात कर छात्र सम्मेलन हेतु समय मांगा था। जिसके बाद 25 जनवरी को माननीय मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम के लिए समय दिया जिसकी तैयारी के लिए बस्तर सांसद दीपक बैज ने मंडल संयोजको व हास्टल अधीक्षकों की बैठक रखी इस कार्यक्रम में लगभग 10 से 15 हजार छात्रावासी छात्र/छात्राएं उपस्थित रहेंगे।
इसके उपरांत सांसद श्री दीपक बैज,बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार,सी ई ओ जिला पंचायत,पी डबल्यू डी के अधिकारीगण,विभाग के इंजिनयर,एस डी ओ,ने धरमपुरा स्थित प्री मैट्रिक छात्रावास में जाकर सभा स्थल का अवलोकन किया और 25 को होने वाली सभा हेतु सांसद श्री बैज ने अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिया।
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि जिला बस्तर/राजीव युवा मितान जिला संयोजक सुशील मौर्य,पार्षद सुनीता सिंह,पार्षद बलराम यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी रोजवींन दास,युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सेमियाल नाथ,युवा कांग्रेस शहर जिला उपाध्यक्ष संदीप दास,युवा कांग्रेस नेता महेश द्विवेदी,युवा कांग्रेस चित्रकोट विधानसभा अध्यक्ष भंवर मौर्य,युवा कांग्रेस शहर जिला महासचिव/सांसद प्रतिनिधि सोशल मीडिया अनुराग महतो,सांसद प्रतिनिधि सोशल मीडिया जगदलपुर/युवा कांग्रेस शहर जिला उपाध्यक्ष जार्ज टोप्पो,लोहंडीगुड़ा मंडल संयोजक पवन सेठी,जगदलपुर मंडल संयोजक दीपक मौर्य,हास्टल अधीक्षक एवं धरमपुरा प्री मैट्रिक छात्रावास के छात्र संघ के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
भांसी से असीम पाल

