अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से असीम पाल कि रिपोर्ट
नेरली कैंम्प 230 बटालियन द्वारा आदिवासी नागरिक सामंजस्य कार्य क्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर कमाण्डेंट दिनेश सिंह चंदेल मौजूद रहे
दिनाक 19/01/2023 को 230 बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, नेरली, दन्तेवाड़ा द्वारा आदिवासी नागरिक सामंजस्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कमाण्डेन्ट श्री दिनेश सिंह चन्देल ने बताया की 230 बटालियन सी.आर.पी.एफ. के आदर्श वाक्य ‘‘श्रैष्ठ एवं सुरक्षित बस्तर‘‘ को चरितार्थ करने मे किसी प्रकार की कसर नही छोड रही जहाॅ एक ओर जिम्मेदारी के इलाको को सुरक्षित रखने हेतू बल के अधिकारी एवं जवान सुर्दुतम क्षेत्रो मे नियमित गस्त एवं विभिन्न अभियानों के माध्यम से सुरक्षा एवं भय रहित वातावरण बना रहे है। वही समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमो/सभाओं/कार्यशालों के माध्यम से लोगो मे स्वास्थ सुरक्षा के प्रति चेतना भी फैला रही है। श्री चन्देल ने बताया की केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल, केन्द्रीय सरकार एवं राज्य सराकर के विभिन्न कार्यक्रमो को सुदूर्तम क्षेत्रों मे क्रियान्वयन करने मे समन्वयक की भुमिका निभाती है। इसी कार्यक्रम के अंतरर्गत स्वास्थ संबंधीत विषयों पर सभा का आयोजन किया गया जिसमे सहज अंदाज से आदिवासीयों को स्वास्थ के प्रति चेतना का पाठ पढाया। उन्होने यह भी विश्वास दिलाया की जब कभी भी क्षेत्रवासीयो को के.रि.पु.बल के मदद की आवश्यकता पडेगी, यह बल सदैव आपकी मदद के लिए तत्पर रहेगा। इस अवसर पर लगभग 200 मच्दरदानियों को वितरण कुन्डलीमार्ग में किया गया। जिसमें कुन्दैली, कलारपारा, जामपारा, बासनपुर, धूरर्ली, मिरकामपारा एवं डोगीपारा आदि गावों के लोग लाभान्वित हुए।
भांसी से असीम पाल

