“साहित्य सृजन श्रेष्ठ रचनाकार” से सम्मानित होंगे राजेन्द्र ओझा
रायपुर, छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था साहित्य सृजन संस्थान राजेन्द्र ओझा को 22 जनवरी की संध्या वृन्दावन सभागार, सिविल लाइन में होने वाले गरिमामय कार्यक्रम में "साहित्य सृजन श्रेष्ठ रचनाकार" सम्मान से सम्मानित करेगी।
संस्थान के वीर अजीत शर्मा एवं योगेश शर्मा 'योगी' ने बताया कि लघुकथा, व्यंग्य एवं कविता के क्षेत्र में लगातार सृजनशील राजेन्द्र ओझा जी को यह सम्मान देने की घोषणा करते हुए संस्थान गर्व का अनुभव कर रही है।
इस समाचार पर राजेन्द्र ओझा जी ने संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया है।

