चालक की लापरवाही मालिक पर पड़ी भारी, जहां अनियंत्रित होकर तालाब में जा पलटा ट्रैक्टर…!

चालक की लापरवाही मालिक पर पड़ी भारी, जहां अनियंत्रित होकर तालाब में जा पलटा ट्रैक्टर…!

प्रदेश के कई जिलों में आये दिन हादसे होते ही जा रहे है, लेकिन कई बार ऐसा भी देखा गया है की कई बार चालक की लापरवाही के चलते वो हादसे का शिकार हो जाते है।
जांजगीर जिले के पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत पनगांव में ऐसा ही एक मामला सामने आया जहाँ चालक की लापरवाही के चलते ग्राम पंचायत पनगांव के शक्ति तालाब में एक ट्रैक्टर ट्रॉली समेत गिर गया, गनीमत है कि न तो ट्रैक्टर पलटी और न ही ट्रॉली।
घटना के बारे में ऐसा बताया जा रहा है कि चालक तेज गति से शक्ति तालाब के किनारे से जा रहा था, तभी चालक अनियंत्रित हो गया और ट्रोली समेत सीधे तालाब में जा घुसा। जिसके बाद चालक देवसाहू इस बात की जानकारी अपने मालिक भोला साहू को दी। जिससे बाद करीब तीन घंटो के जद्दोजहद के बाद ट्रैक्टर को निकाल गया।

      इस घटना से एक बात साफ मालूम हो चला है कि गांव के कई नोशिखिये बच्चे ट्रैक्टर जैसे भारी वाहन चला रहे है। ग्रामीण क्षेत्रों में चलने के कारण ऐसे लोगों पर या फिर ये कहे कि ऐसे बच्चों पर कोई कारवाई नहीं हो रही है, जिसकी वजह रविवार को ग्राम पंचायत पनगांव में देखने को मिला। ये मामला गाव के उन ट्रैक्टर मालिकों के लिए एक सबक भी है कि नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *