अयान न्यूज मनीष पाल की कलम से। गणेश नगर चुचुहियापारा वार्ड क्रमांक 46 को पुन: तोरवा थाना मे सम्मिलित करने हेतु आईजी को सौपा गया ज्ञापन। बिलासपुर गणेश नगर वार्ड क्रमांक 46 को पूर्ववत तोरवा पुलिस थाना में सम्मिलित करने के संबंध में वार्ड पार्षद इब्राहिम खान अब्दुल के द्वारा पुलिस महानिरीक्षक बी. एन. मीणा आईपीएस बिलासपुर रेंज को ज्ञापन दिया गया, 2018 परिसीमन के पश्चात पुलिस थाना सिरगिट्टी में शामिल किया गया था जबकि महमंद पंचायत को तोरवा थाने में पूर्ववत शामिल किया गया है और गणेश नगर वार्ड क्रमांक 46 को सिरगिट्टी थाने में सम्मिलित करने के कारण अचानक दुर्घटना घटित होने वारदात या परिवारिक झगड़ा होने पर पुलिस थाना जाने में बहुत कठिनाई होती है, जिसका मुख्य कारण अत्यधिक दूरी है इन समस्याओं को देखते हुए जनमानस की आकांक्षा अनुकूल गणेश नगर वार्ड क्रमांक 46 को पूर्ववत पुलिस थाना तोरवा में शामिल करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया।
गणेश नगर चुचुहियापारा वार्ड क्रमांक 46 को पुन: तोरवा थाना मे सम्मिलित करने हेतु आईजी को सौपा गया ज्ञापन

