रायपुर,नया बस स्टैंड में मारपीट करने वाले 6 आरोपियों का टिकरापारा थाना प्रभारी अमीत के नेतृत्व में पुलिस ने निकाला जुलूस,

रायपुर,नया बस स्टैंड में मारपीट करने वाले 6 आरोपियों का टिकरापारा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने निकाला जुलूस,

रायपुर,न्यू बस स्टैंड भाठागांव में आने जाने वाले बस यात्रियो को राजहंस ट्रेवल्स के कर्मचारियों मोहम्मद हुसैन उर्फ रॉकी आरोपियों द्वारा बेवजह रास्ता रोक कर गाली गुप्ता कर वाद विवाद किये थे,पीड़ित की शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम द्वारा दिए गए निर्देशन पर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 27/11/2022 को जाकर पूछताछ की गई सूचना सही पाई गई एवं आस पास से भी तस्दीक किया गया घटना सही पाए जाने पर संबंधित 6 आरोपियों को टिकरापारा पुलिस द्वारा आज गिरफ्तार कर लिया गया। नया बस स्टैण्ड भाठागांव में असामाजिक तत्व के व्यक्तियों द्वारा बस यात्री/राहगीरों का जबरन रास्ता रोककर गाली गुप्तार कर वाद विवाद कर रहे थे।
टिकरापारा पुलिस ने केस दर्ज कर घटना स्थल पर पहुंच कर असामाजिक तत्वो के विरुद्ध शांति वयवस्था बनाये रखने व इस तरह की घटना का पुनरावृत्ति न हो ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी टिकरापारा के नेतृत्व में आरोपियों का घटना स्थल में आम नागरिकों के सामने रैली निकाली गई ताकी भविष्य में इस तरह की घटना किसी अन्य आपराधिक तत्व के व्यक्ति द्वारा दोहराई न जा सके रैली निकालने के उपरांत आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

आरोपी- 01 .करण बघेल पिता स्व0 सुपाड़ी बघेल उम्र 25 साल निवासी सुदामा नगर शिव शंकर चौक थाना टिकरापारा रायपुर 02. एजाज पिता अब्दुल सत्तार उम्र 28 साल निवासी संजय नगर मस्ज़िद के पास थाना टिकरापारा रायपुर 03. गुलाम असरफी पिता हैदर अली उम्र 28 साल निवासी मोमिन पारा मस्जिद के पीछे थाना टिकरापारा रायपुर 04. मोहम्मद हुसैन पिता गुलाम नबी उम्र 34 साल निवासी आर.ड़ी. ए. प्लॉट संजय नगर थाना टिकरापारा रायपुर 05. अब्दुल अजीज पिता अब्दुल रहमान निवासी आर.ड़ी. ए. प्लाट के पास थाना टिकरापारा रायपुर 06. रमाकांत जगत पिता विदेसी जगत उम्र 32 साल निवासी सड्डू बीएसयूपी कालोनी थाना विधानसभा जिला रायपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *