26 नवंबर 22
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संविधान दिवस और आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस को पावर हाउस चौक स्थित बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया
आम आदमी पार्टी जिला दुर्ग के कार्यकर्ताओ ने डॉ भीमराव अंबेडकर जी के कथन को याद किया कि
संविधान अच्छे हाथों में रहा तो देश अच्छा रहेगा , आज से 10 साल पहले सत्ता के मद में चूर बड़ी बड़ी राजनैतिक पार्टियों के कई दिग्गज नेताओं ने देश के “आम आदमी” को राजनीति में आने की चुनौती दी थी।देश के आम आदमी ने उनकी इस चुनौती को स्वीकार करते हुए अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आज ही के दिन 26 नवंबर 2012 को एक राजनैतिक पार्टी “आम आदमी पार्टी” का गठन किया । पार्टी गठन के उपरांत दिल्ली से चुनाव लड़ने की शुरुआत हुई और आज तीसरी बार अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री की शपथ ले चुके है साथ ही आज वर्तमान समय मे दो राज्यों में ,दिल्ली और पंजाब में ,आम आदमी पार्टी की सरकार है ।
सभी कार्यकर्ताओ ने अरविंद केजरीवाल के संदेश भारत को नम्बर 1 बनाने का संकल्प लिया ।कार्यक्रम में जसप्रीत सिंग, रामपाल, मेहरबान,शिवा सेट्ठी , हरचरण सिंह , अविनाश , अनिल प्रजापति , ईश्वरी कुर्रे,वदूद आलम ,देविंदर भाटिया , आदि उपस्थित रहे।

