बीजापुर जिले के मिरतुर थाना छेत्र में नक्सलियों से मुठभेड़ पर आईजी बस्तर सुंदरराज पी का कहा कि साल 2022 के अंत मे पुलिस के लिए यह एक बड़ी सफलता है

दंतेवाड़ा. भांसी से असीम पाल
की रिपोर्ट

बीजापुर – बीजापुर जिले के मिरतुर थाना छेत्र में नक्सलियों से मुठभेड़ पर आईजी बस्तर सुंदरराज पी का कहा कि साल 2022 के अंत मे पुलिस के लिए यह एक बड़ी सफलता है।
जवानों ने नक्सलियों को बड़ी चोट पहुचाई है।चार डेड बॉडी रिकवर हो चुके है। 303,315 बोर समेत कुछ देशी हथियार, एक्सप्लोसिव,कैम्प सामग्री मौके से बरामद हुए है।
सर्चिंग जारी है,कुछ और नक्सली भी हताहत हुए है, जवान अब तक जंगल मे है, उनकी सकुशल वापसी के लिए रिइंफोर्समेंट पार्टी भेजी गई है।
आईजी ने बताया कि लगभग 15 किलोमीटर पैदल चलने के बाद पिन पाइंट पर धावा बोला, नक्सलियों को जरा भी सम्हलने का मौका नही मिला।
वहां सुमित्रा, मोहन कडती जो भैरमगढ़ एरिया के टॉप नक्सली है, उनकी मौजूदगी थी, लगभग 40 से 50 नक्सलियों के मौजूदगी की खबर था, हालांकि इतनी बड़ी तादात में नक्सली वहां क्यों जूट थे, ये भी जांच का विषय कि नक्सली आखिर कौन सी रणनीति बनाने मौके पर जुटे थे,
बहरहाल सफलता के बाद जवानों का मनोबल बड़ा हुआ है और आने वाले साल में नक्सलियों के खिलाफ अभियान और तेज होगा, सुरक्षा के साथ- साथ विकास में भी पुलिस सहभागी बनेगी।

जवानो के लौटने के बाद शवो की शिनाख्त हो पाएगी, बरामद सामग्री की जांच भी होगी।
मुठभेड़ स्थल गंगालूर, केशकुतुल, मिरतुर से लगा हुआ है, दंतेवाड़ा जिले का सरहदी इलाका भी बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *