अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट पार्षद रवि साहू अपने पद का करते है दुरूपयोग सत्ता का दिखाते है धौंस? बिलासपुर वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद रवि साहू का विवादो से रहा है हमेशा पुराना नाता कभी मोहल्ले के स्थानीय लोगो के साथ या अवैधानिक कार्यो को लेकर। अभी कुछ दिन पहले वार्ड वासियों ने लात घुसो से पिटाई कर दिया गया था। जिसके बाद पार्षद की शिकायत पर सिरगिट्टी थाना में मारपीट करने वाले लोगो के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है। लेकिन मामला अभी तक शांत नहीं हुआ उक्त मामले पर एक नया मोड सामने आया है , बताया गया है कि वार्ड पर सीसी रोड निर्माण का कार्य कराया जाना है जिसे 90 दिनों के भीतर कार्य पूर्ण कर लेने का आश्वासन पार्षद द्वारा मौके पर मौजूद वार्ड वासियों को दिया गया और फिर वहां से अपने निवास रवि साहू वापस आ गया। आरोप है कि सौरभ पांडे एवं सुदेश पांडे ने उसी बात को लेकर पार्षद रवि साहू के घर जाकर उसके साथ मारपीट किया।मामले को लेकर दूसरे पक्ष का कुछ और ही कहना है। वार्ड क्रमांक 11 के वार्ड वासियों ने पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर से लिखित शिकायत दर्ज कराया है कि दिनांक 12-10-2022 को सुरेश पांडे के घर पर बैठक करके सड़क निर्माण के लिए पार्षद रवि साहू के समक्ष निवेदन किया गया बैठक पर लगभग 10 लोग उपस्थित थे। वार्ड वासियों का आरोप है कि उक्त बैठक पर रवि साहू ने कहा कि सड़क जल्दी से बनवाने के लिए निर्माण सामग्री का खर्च उठाना पडेगा जिसके लिए वह तैयार हो गए। शिकायतकर्ताओं के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति से 4 हजार, कुल 40 हजार रूपए नगद उसी दिन दीया गया और सप्लायर को भी प्रत्येक व्यक्ति से 1 कलेक्शन करके 10 हजार रुपए दे दिया गया । कुछ दिन बीत जाने के बाद भी जब सड़क निर्माण कार्य शुरू नही हुआ जिसको लेकर पुनः पार्षद रवि साहू से चर्चा किया गया तब उन्होंने 20 -11- 2022 को अपने घर के पास चर्चा करने के लिए बुलाया तब वार्ड वासियों ने उससे मिलने के लिए सुबह लगभग 9:30 बजे घर के पास गए जहां पर टेंडर का बहाना कर कहा कि ठेकेदार काम करने से मना कर दिया। उक्त सड़क के विषय में चर्चा करते हुए वार्ड वासियों ने बताया कि वर्तमान में वहा पर मटेरियल सप्लाई किया गया है जिसके कारण लोगों को चलने के लिए दिक्कत जा रही है इसलिए उस पर रोलर चलाया जाए। इतना सुनते ही रवि साहू भड़क गया और क्रोध में आकर कहने लगा कि तुम लोग बताओगे कि मुझे किस ढंग से काम करना है यह सब कहते हुए मां बहन के अश्लील गाली गलौज करने लगा और मौके पर मौजूद सुरेश पांडे सौरभ पांडे के साथ हाथापाई कर धक्का दिया गया। जिसके बाद विवाद बढ़ गया। शिकायतकर्ताओ का यह आरोप है कि पार्षद रवि साहू एक जनप्रतिनिधि होकर वार्ड वासियों से वैमनस्य रखकर वार्ड वासियों का पैसा हड़पने के बाद रोड निर्माण करने से बचने की बदनिया से छल करते हुए मिथ्या शिकायत कर अपने राजनीतिक सत्ता पार्टी से पार्षद होने का नाजायज फायदा उठा रहा है साथ अपने राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर स्वयं के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध नहीं होने दिया। शिकायतकर्ता वार्ड वासियों ने मांग किया है कि अश्लील गाली, गलौज मारपीट धक्का-मुक्की जान से मारने की धमकी सहित छल करने की नियत से सड़क निर्माण के नाम पर जनप्रतिनिधि होते हुए अपने पद का दुरुपयोग कर 40 हजार रूपए हड़पने वाले पर धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर उसके विरुद्ध कार्यवाही किया जाए। अगर एक जनप्रतिनिधि ही इस तरह की हरकत कर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए स्थानीय लोगो से अभद्र व्यवहार करता है तो उस वार्ड के स्थानीय लोग किसके पास अपनी समस्या का समाधान करने जायेंगे।रवि साहू का कहना है मैने किसी प्रकार का कोई रूपए नही लिया।
पार्षद रवि साहू अपने पद का करते है दुरूपयोग सत्ता का दिखाते है धौंस?

