यातायात पुलिस का अभियान: 220 दोपहिया चालकों पर कार्रवाई
यातायात पुलिस द्वारा दोपहिया पर तीन सवारी चलने वालों के विरुद्ध शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। प्रमुख मार्गो, चौक-चौराहों पर चेकिंग प्वाइंट लगाकर 220 दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

