छत्तीसगढ़, पूर्व गृह मंत्री के बेटे का हाईवोल्टेज ड्रामा,सड़क पर लेटकर किया जमकर हंगामा,लोगों को दी भद्दी-भद्दी गालियां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो ,

छत्तीसगढ़, पूर्व गृह मंत्री के बेटे का हाईवोल्टेज ड्रामा,सड़क पर लेटकर किया जमकर हंगामा,लोगों को दी भद्दी-भद्दी गालियां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो ,

कोरबा,छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री एवं रामपुर विधायक ननकीराम कंवर के बेटे संदीप कंवर ने शुक्रवार रात कोरबा के नए बस स्टैंड पर जमकर हंगामा किया। बीजेपी नेता संदीप कंवर शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर ही लेट गए। उनका हाईवोल्टेज ड्रामा देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। अब उनके इस हरकत का वीडियो भी सामने आया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

संदीप कंवर बस स्टैंड के पास बीच सड़क पर वाहन के सामने लेट गए। वे नशे में धुत थे और बार-बार बस ड्राइवर को नीचे उतारने की बात कह रहे थे। बताया जा रहा है कि बस चालक से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया था। इस बात को लेकर वो उस ड्राइवर को बार-बार बुलाने की जिद कर रहते रहे और बस के सामने सड़क पर लेटकर लोगों को भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे थे। वहां मौजूद लोग संदीप कंवर के हाथ-पैर जोड़ रहे थे कि वे किसी तरह से शांत हो जाएं, लेकिन वे किसी की नहीं सुन रहे थे।

पुलिस ने घर पहुंचाया
बाद में घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस और CSEB चौकी पुलिस की पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंची और संदीप कंवर को मनाने की कोशिश की। ये ड्रामा काफी समय तक चलता रहा। यहां तक कि शराब के नशे में धुत संदीप कंवर ने ये भी कहा कि मुझे मारो। लोगों ने मोबाइल में इसका वीडियो बना लिया। बाद में पुलिस ने जैसे-तैसे संदीप कंवर को मनाकर उन्हें घर तक पहुंचाया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
संदीप कंवर कोरबा क्षेत्र क्रमांक- 1 से जिला पंचायत सदस्य भी हैं। ऐसे में लोगों का कहना है कि इस तरह का आचरण एक जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता। अब उनके ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। संदीप कंवर ने नशे में धुत होकर जिस तरह से यात्रियों के साथ भी बदसलूकी और गालीगलौज की, उसकी निंदा भी लोग कर रहे हैं।

आप को बतादें पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कवर के बारे मे,

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर का जन्म 21 जुलाई 1943 में ग्राम बंधवाभांठा (सरगबुंदिया) जिला कोरबा में हुआ था। उनकी पत्नी का नाम शकुंतला देवी कंवर है, जिनसे उनका विवाह 3 जून 1963 में हुआ था। ननकीराम के दो बेटे हैं। बड़े बेटे प्रमोद कंवर और छोटे बेटे संदीप कंवर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *