पामगढ़ में अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस पर 07 से 08 लोगों ने कर दिया हमला थाना प्रभारी व एसआई हुए घायल
जांजगीर चांपा। जिला जांजगीर चांपा के थाना पामगढ़ का मामला है जहां थाना प्रभारी व उनके टीम द्वारा अवैध शराब पर कारवाही के लिए निकले थे सिमरिया सूत्रों से जानकारी से 7 से 08 लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया जिस पर थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे व एसआई को काफी चोट आया हुआ है जिसे इलाज के लिए बिलासपुर ले जाया गया। अब लोगों का गुंडागर्दी इस कदर बढ़ गया है कि पुलिस का भय ही नहीं रहा आप देख सकते हैं जिला जांजगीर चांपा में जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो फिर यहां आम लोगों का किस प्रकार से सुरक्षा होगा यह एक विचारणीय बात है कहीं ना कहीं गैरकानूनी काम करने वालों को पुलिस का डर होना चाहिए मगर ऐसे घटना जांजगीर जिला में और भी हो गया है या होते होते बच गया है कहीं ना कहीं कुछ लोगों को ज्यादा परेशान कर देना या तो गैरकानूनी कामों में सहमति रखना ऐसे घटना सामने आते रहे हैं वही पामगढ़ थाना क्षेत्र में महुआ शराब वाले सक्रिय हैं जिसका आज नजारा देखने को मिला इसी प्रकार का घटना और कुछ ऐसे थाना हैं जहां घटित होने की संभावना लगाई जा सकती है जैसे नवागढ़,शिवरीनारायण सारागांव इन क्षेत्रों में भी महुआ शराब की बिक्री जोरों शोरों पर है शराब कोचया सक्रिय है जब तक बात बन रही है ठीक है नहीं बनी तो फिर हमला की अंदेशा बना हुआ है। आज से 20 साल पहले जब गांव में किसी पुलिस की एंट्री होती थी तब डर और रिस्पेक्ट से लोग उनके नजदीक नहीं आया करते थे दूर से ही देखते थे और अच्छी सोच भी रखते थे आज ऐसा समय आ गया है के पुलिस ऊपर हमले होना चालू हो गया है कहीं ना कहीं गलत लोगों के ऊपर कार्रवाई करते करते कुछ सही लोग भी थाना कचहरी के चक्कर में आ जाते हैं या कुछ पुलिस वाले ले आते हैं जिससे उनके अंदर ही अंदर आक्रोश पनपता रहता है समय देख कर अपना आक्रोश बाहर निकाल देते हैं जिसका खामियाजा आगे भविष्य में बड़ी वारदात को अंजाम दे जाते है। जानकारी के अनुसार हमला करने वाले आरोपी अब तक फरार हैं पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है
पामगढ़ में अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस पर 07 से 08 लोगों ने कर दिया हमला थाना प्रभारी व एसआई हुए घायल

