आम आदमी पार्टी ने नाथद्वारा में कई जगहों पर चलाया सदस्यता अभियान

आम आदमी पार्टी ने नाथद्वारा में कई जगहों पर चलाया सदस्यता अभियान

राजसमंद । आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजसमंद के नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र खमनोर में सदस्यता अभियान चलाया । खमनोर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर धर्मेश चंदेल (गांवगुड़ा) के नेतृत्व में लहरिलाल चंदेल, प्रकाश, मुकेश, रामसिंह, उदीबाई, मगनी बाई, आदि कई लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । धर्मेश चंदेल ने कहा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है । अरविंद केजरीवाल जी के कार्य से प्रभावित होकर अनेक लोग आम आदमी पार्टी में जुड़ने के लिए आगे आ रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया।
उदयपुर संभाग पूर्व यूथ विंग अध्यक्ष एवं आप नेता पप्पू लाल कीर ( नाथद्वारा ) ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी जैसी मूलभूत समस्याएं हैं और निवासियों को महंगे बिजली से काफी परेशानी है। स्थानीय लोग आम आदमी पार्टी के कामों से पहले से परिचित हैं और वे खुद चाहते हैं कि व्यवस्था में बदलाव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनावों में आम आदमी पार्टी भाजपा-कांग्रेस के भ्रष्ट शासन और लूट के गठजोड़ को खत्म कर आम आदमी का राज स्थापित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *