छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर के निधन पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर के निधन पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया

रायपुर, दिनांक 02.11.2022। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रमेश नैयर ने प्रदेश के बहुत से मीडिया व न्यूज़ संस्थाओं में अपनी सेवाएं देने के साथ-साथ देश की कई जानी मानी पत्रिकाओं के लिए भी लिखते रहे। निश्चित तौर पर उनका निधन पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं ऐसे वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उनको अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *