नेरली दंतेवाड़ा के 230 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा चिंगावरम नाला. दुधिरस. मुर्की. इरपाल भुसारस गांवों के लगभग 480 नागरिकों को युनिट कमाण्डेंट दिनेश सिंह चंदेल द्वारा एक दिवसीय नि.शुक्ल चिकित्सा शिविर का आयोजन

नेरली दंतेवाड़ा के 230 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा चिंगावरम नाला. दुधिरस. मुर्की. इरपाल भुसारस गांवों के लगभग 480 नागरिकों को युनिट कमाण्डेंट दिनेश सिंह चंदेल द्वारा एक दिवसीय नि.शुक्ल चिकित्सा शिविर का आयोजन

दिनाक 02/11/2022 को 230 बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, नेरली, दन्तेवाड़ा द्वारा नागरिक सामंजस्य कार्यक्रम में यूनिट कमाण्डेन्ट श्री दिनेश सिंह, चंदेल द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन चिंगावराम नाला, सुकमा में किया गया। जिसमें दुधिरस, मुर्की, चिंगावरम्, इरपाल, भुसारस आदि गावों के लगभग 480 नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया एवं उपचार लिया। डा. विनोथ कुमार एन., मेडिकल आफिसर 230 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं स्थानीय चिकित्सकों द्वारा एक निःशुल्क कैम्प के जरीये स्थानीय ग्रामीणों का उपचार किया जिसमें मुख्यतः घुटने के दर्द, सर्दी, बुखार, मलेरिया, टायफाइड, दमा सहित कई संक्रमण बिमारियों की जाच हुई।
इस अवसर पर कमाण्डेन्ट श्री चन्देल ने बताया कि 230 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल अपने लक्ष्य श्रेष्ठ एवं सुरक्षित बस्तर को चरितार्थ करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। जिस भी क्षेत्र में बल के योगदान की आवश्यकता होगी वह दिया जाएगा, चाहे वह सुरक्षा का मामला हो या स्वास्थ्य का हो या अन्य सहयोग का बल हमेशा आपके साथ सहायता के लिए तैयार रहेगा। दिनाक 02/11/2022 को नागरिक सामंजस्य कार्यक्रम की इसी कड़ी में दुधीरस, मिचवार, पटेलपारा आदि के लगभग 230 लोगों के मलेरिया रोकथाम हेतु मच्छरदानियों का वितरण किया गया एवं स्वाथ्य चेतना अभियान की शुरूआत की गई।

दंतेवाड़ा. भांसी से असीम पाल
की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *