न्यायधानी मे छठ पर्व अपना अलग ही महत्व रखता है ।

अयान न्यूज मनीष पाल की कलम से न्यायधानी मे छठ पर्व अपना अलग ही महत्व रखता है । छग की न्यायधानी कही जाने वाले बिलासपुर मे छठ पर्व अपना अलग महत्व रखता है यहा छठ पर्व बड़े धूमधाम से मनायी जाती है। विशेष तौर पर छठ पर्व स्थल तोरवा अरपा घाट व मरही माता मंदिर श्रद्धालू पूजा करने पहुँचते है ,मरही माता मंदिर मे आज अस्त होते सूर्य देवता को अरग दिया गया। छठ पूजा की शुरुआत बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, भाजपा नेता भूपेंद्र सवन्नी द्वारा किया छठ पूजा आयोजन समिति ने छठ व्रतियो के लिए व श्रद्धालुओ के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी ताकि किसी छठ व्रतियो को असुविधा का सामना ना करना पड़े। छठ पूजा आयोजन समिति अध्यक्ष रवि पासवान, सचिव केशव झा,कार्यकारणी द्रोण सोलनकारी, कोषाध्यक्ष सोमपांडेय, उपाध्यक्ष सुनील पांडेय के साथ साथ समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *